फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई गई दीपावली, बाबा को लगाए गए 56 भोग, भक्तों ने किए दर्शन

Mon, 24 Oct 2022 06:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Oct 2022 06:52 PM IST
सार

Diwali 2022: देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई गई दीपावली, बाबा को लगाए गए 56 भोग, भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
Diwali 2022 Diwali celebrated first in the country in Mahakal temple 56 Bhog offered to Baba
महाकाल मंदिर में मनाई गई दिवाली - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल की तरह इस साल भी देश में सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर में दिवाली मनाई गई। रूप चौदस और दिवाली का पर्व एक ही दिन होने के चलते भस्मारती में बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया फिर चंदन का उबटन लगाया गया। सुबह होने वाली भस्म आरती में पुजारियों ने बाबा महाकाल की फुलझड़ियों से आरती की। इस मौके पर मंदिर को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है।


 
Diwali 2022 Diwali celebrated first in the country in Mahakal temple 56 Bhog offered to Baba
बाबा महाकाल को लगाए गए 56 भोग - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा को लगाए गए 56 भोग
दिवाली के मौके पर बाबा महाकाल को 56 प्रकार के व्यंजन भोग में अर्पित किए गए। इस मौके पर मंदिर के गर्भगृह, नंदी हॉल में फूलों से आकर्षक सजावट की गई है। बड़ी संख्या में भक्त दिवाली मनाने महाकाल धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर में आकर्षक लाइटिंग भी दर्शनार्थियों का मन मोह रही है।

 
Diwali 2022 Diwali celebrated first in the country in Mahakal temple 56 Bhog offered to Baba
बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे भक्त - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाई जाती है दिवाली
देश में सबसे पहले दिवाली की शुरुआत महाकाल मंदिर से होती है। धनतेरस पर बाबा महाकाल की फुलझड़ियों से आरती के बाद देश में दीपोत्सव का आगाज होता है। पांच दिनों तक मंदिर में भव्य रूप से दिवाली मनाई जाती है। दिवाली के मौके पर बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed