फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: महाकाल लोक के पास बनेगी देश की सबसे बड़ी भोजनशाला, रोज एक लाख से अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे भोजन

Sat, 18 Mar 2023 07:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 07:32 AM IST
सार

Ujjain Mahakal: महाकाल लोक के पास बनेगी देश की सबसे बड़ी भोजनशाला, रोज एक लाख से अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे भोजन

विज्ञापन
Country largest bhojanshala will be built near Mahakal Lok more than 1 lakh devotees will be able to eat daily
महाकाल लोक के पास बन रही देश की सबसे बड़ी भोजनशाला - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में महाकाल महालोक के निर्माण के बाद दिन प्रतिदिन व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। मंदिर में दर्शन व्यवस्था की बात हो या फिर इसकी सुरक्षा की श्री महाकाल समिति ऐसे प्रयास कर रही है, जिससे कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन से लेकर मंदिर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। आगामी जुलाई माह मे बाबा महाकाल के भक्तों को भोजनशाला की एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। यह देश की सबसे बड़ी भोजनशाला होगी, जिसमें लगभग एक से 1.50 लाख श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। 
Country largest bhojanshala will be built near Mahakal Lok more than 1 lakh devotees will be able to eat daily
अत्याधुनिक मशीनों से लैस होगी भोजनशाला - फोटो : अमर उजाला
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री महाकाल लोक के पास एक भोजनशाला भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस भोजनशाला की खासियत रहेगी कि यह देश की सबसे बड़ी भोजनशाला होगी, जिसमें प्रतिदिन एक से 1.50 भक्त भोजन कर सकेंगे। करीब 40 हजार वर्गफीट में बनाई जा रही भोजनशाला पूरी तरह हाईटेक होगी, जिसमें चार करोड़ की लागत से इसमें भोजन बनाने की आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
Country largest bhojanshala will be built near Mahakal Lok more than 1 lakh devotees will be able to eat daily
दान दाताओं की राशि से की जा रही तैयार - फोटो : अमर उजाला
1 जुलाई से शुरू हो सकती है भोजनशाला
खाना बनाने की लगभग चार करोड़ की अत्याधुनिक मशीनों से लैस दो मंजिला भोजनशाला की शुरूआत संभवत: 1 जुलाई 2023 से हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस भोजनशाला में मशीनें खरीदने से लेकर इसके निर्माण तक सभी कार्य दानदाताओं की मदद से किया जा रहा है। मंदिर समिति को राष्ट्रीयकृत बैंक और दिल्ली के दानदाताओं के माध्यम से राशि प्राप्त हो रही है, जिससे यह भोजनशाला पूरी तरह से अत्याधुनिक बनाई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed