फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Mahakal Sawari: दिव्यता और आस्था का अनूठा संगम बनी महाकाल सवारी, CM मोहन यादव हुए शामिल, देखें तस्वीरें

Mon, 19 Aug 2024 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 09:48 PM IST
सार

Baba Mahakal Sawari: दिव्यता और आस्था का अनूठा संगम बनी महाकाल सवारी, CM मोहन यादव हुए शामिल, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Baba Mahakal Sawari became unique confluence of divinity and faith CM Mohan Yadav participated see pictures
महाकाल की सवारी - फोटो : अमर उजाला

सावन महीने के अंतिम सोमवार भगवान महाकाल की सवारी धूमधाम से निकाली गई। सावन महीने की अंतिम सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के सभामंडप में सपरिवार भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की। पुजारी घनश्याम शर्मा और आशीष पुजारी द्वारा पूजन कराया गया। 

Baba Mahakal Sawari became unique confluence of divinity and faith CM Mohan Yadav participated see pictures
सीएम मोहन यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव संपूर्ण सवारी मार्ग पर बाबा महाकाल की आराधना और भजन-कीर्तन करते हुए नंगे पांव चले। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर सवारी में शामिल हुए।

Baba Mahakal Sawari became unique confluence of divinity and faith CM Mohan Yadav participated see pictures
महाकाल पंडित - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर पहली बार महाकाल की सवारी में सीआरपीएफ बैंड द्वारा प्रस्तुति दी गई। बाबा की सवारी में सीआरपीएफ एवं पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत धार्मिक धुनों ने सवारी की भव्यता को बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Mahakal Sawari became unique confluence of divinity and faith CM Mohan Yadav participated see pictures
पूजा पाठ करते हुए - फोटो : अमर उजाला

शिप्रा तट के पावन रामघाट पर भी बाबा महाकाल की सवारी के पूजन के दौरान सीआरपीएफ एवं पुलिस बैंड द्वारा संयुक्त प्रस्तुति दी गई। बैंड द्वारा प्रस्तुत शिव भजनों और आरती की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मनमोहा। 

विज्ञापन
Baba Mahakal Sawari became unique confluence of divinity and faith CM Mohan Yadav participated see pictures
कलाकारों की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

बाबा महाकाल की सवारी में डिंडोरी जिले के जनजातीय दलों ने कला संस्कृति की अनुपम छठा बिखेरी। दल ने मादल, टिमकी, बांसुरी, मंजीरा, चटकोला आदि पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा महाकाल की सवारी में प्रदेश के विभिन्न जनजातीय जिलों के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सवारी को शोभायमान कर रहें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed