फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain News: अचानक लाडली बहनों के घर पहुंचे CM यादव, बंधवाई राखी, लिया आशीर्वाद

Mon, 19 Aug 2024 02:34 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने घर की चौखट पर देखकर लाडली बहना आशा बौरासी और अनिता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी के मारे उनकी आंखें छलक आई। 

विज्ञापन
Know what happened when Chief Minister Dr. Yadav suddenly reached the house of his beloved sisters....
जानिए अचानक लाडली बहनो के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ यादव.... बहनो के घर पहुंचे तो क्या हुआ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाड़ली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव को अपने घर की चौखट पर पाकर लाडली बहना आशा बौरासी और अनिता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठें। मुख्यमंत्री डॉ यादव का लाडली बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया। 

       
 
Know what happened when Chief Minister Dr. Yadav suddenly reached the house of his beloved sisters....
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में लाडली बहनों से राखी बंधवाई। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाडली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। जिस पर बहनों ने सहर्ष खाते में राशि आने की बात बताते हुए उन्हें 1250 रुपये की राशि के अलावा शगुन की 250 रुपये की राशि देने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे, रक्षा सूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया। उन्होंने लीलाबाई के निवास पर आठ माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलार भी किया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
       
 
Know what happened when Chief Minister Dr. Yadav suddenly reached the house of his beloved sisters....
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में लाडली बहनों से राखी बंधवाई। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ यादव सोमवार को रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नागदा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के नागदा आगमन पर बादीपुरा -आजादपुर क्षेत्र की बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधी। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों के निवास पर जाकर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ यादव रक्षाबंधन उत्सव को काफी वर्षों से सामूहिक रूप से बहनों के साथ मनाते आ रहें हैं। इस परम्परा को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जीवित रखा हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सावन माह बहनों के नाम समर्पित किया है। उन्होंने प्रदेश भर में वृहद स्तर पर लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाने के साथ लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाली जाने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रुपये की राशि भी ट्रांसफर की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed