फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: उमा भारती का परमानेंट हेलीपैड तो बना है, पर बच्चों के पीने के लिए स्कूलों में नहीं है पानी

Fri, 19 Jul 2024 08:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 08:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का गांव टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर है। यहां पर दो प्राथमिक स्कूलों में बच्चे पानी पीने के लिए एक किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: Uma Bharti's permanent helipad has been built, but there is no water in schools for children to drink
स्कूल में खराब पड़े बोर को दिखाती अध्यापिका - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गांव डूडा में बच्चे पीने के पानी के लिए परेशान हैं। गांव में उमा भारती के उतरने के लिए स्थाई हेलीपैड तो है, लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को पीने के लिए पानी नहीं है। पीएचई विभाग ने यहां पर करोड़ों रुपये की योजनाएं कागजों में पूरी कर दी हैं।


 
MP News: Uma Bharti's permanent helipad has been built, but there is no water in schools for children to drink
टीकमगढ़ के स्कूल के बच्चों को पानी के लिए परेशानी हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का गांव टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर है। यहां पर दो प्राथमिक स्कूलों में बच्चे पानी पीने के लिए एक किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। यहां पर पीएचई विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की योजना नल जल को भी लागू किया गया है, लेकिन एक साल बाद किसी नल से दो बूंद पानी यहां के लोगों को नसीब नहीं हुआ। उमा भारती पहुंचती हैं तो इसी गांव में जिले के कलेक्टर और पूरा प्रशासन हेलीपैड पर उनको सलामी देता है, लेकिन यहां प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में पानी का इंतजाम करने की सुध नहीं लेता।
MP News: Uma Bharti's permanent helipad has been built, but there is no water in schools for children to drink
प्राथमिक शाला हरिजन बस्ती डूडा का प्राथमिक शाला - फोटो : अमर उजाला
डूडा गांव की हरिजन बस्ती में प्राथमिक स्कूल है और दूसरा स्कूल गांव में कन्या प्राथमिक स्कूल है। हरिजन बस्ती के स्कूल की बात करें यहां पर पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022-23 में स्कूल में बोर, टंकी और नलों की फिटिंग करके देना थी, लेकिन विभाग द्वारा सिर्फ स्कूल की छत पर टंकियां रख दी गईं। ना ही नल लगाए गए और ना ही बोर किया गया। स्कूल के छात्र बताते हैं कि अब उनको पानी पीने के लिए स्कूल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंप पर जाना पड़ता है। 

कोई सुनने वाला नहीं : हेड मास्टर
स्कूल के हेड मास्टर हरिशंकर कहते हैं कि इस संबंध में उन्होंने कई बार पीएचई विभाग को शिकायती पत्र भी लिखा, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा टंकी रखी गई, लेकिन न तो नल फिटिंग की गई और ना ही बोर किया गया। टंकी रखने के बाद ठेकेदार दूसरी बार देखने नहीं आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Uma Bharti's permanent helipad has been built, but there is no water in schools for children to drink
टीकमगढ़ में उमा भारती के लिए हैलीपेड बना हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कन्या प्राथमिक विद्यालय की हेड मास्टर सलमा कहती हैं कि उनके स्कूल में पीएचई विभाग ने दो साल पहले बोर किया था और टंकी भी रखी थी। नल भी लगाए थे, लेकिन दो दिन ही चल पाए। इसके बाद मोटर नीचे चली गई, क्योंकि घटिया किस्म का सामान सप्लाई किया गया था। इसके बाद उन्होंने पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री को कई पत्र लिखे। दूरभाष पर समस्या से अवगत कराया, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
 
विज्ञापन
MP News: Uma Bharti's permanent helipad has been built, but there is no water in schools for children to drink
प्राथमिक शाला हरिजन बस्ती डूडा का प्राथमिक शाला - फोटो : अमर उजाला
नल-जल योजना में भी भ्रष्टाचार 
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत पीएचई विभाग द्वारा डूडा गांव में एक साल पूर्व टंकी बना दी गई। नियम अनुसार पाइप लाइन को एक मीटर गहरा खोदना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा मात्र 6 इंची गहरी लाइन बिछाई गई, जिस कारण से लाइन कई जगह टूट गई है। अब लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। 

उच्च स्तर पर शिकायत करेंगे : लोधी
जब टीकमगढ़ जिले के पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री अनिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आपने इस मामले को संज्ञान में लाया है, वे मामले को देखेंगे। उमा भारती के भतीजे और जिला पंचायत सदस्य अनिल लोधी कहते हैं कि निश्चित ही पीएचई विभाग द्वारा गड़बड़ी की गई है। इस मामले को लेकर हम उच्च स्तर पर शिकायत करेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed