फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने ओरछा में खेला वॉलीबॉल, बुंदेली चाट का लुत्फ उठाते भी आए थे नजर

Tue, 09 Jul 2024 12:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Jul 2024 12:54 PM IST
सार

भूल भुलैया 3 की शूटिंग के लिए इस समय कार्तिक आर्यन निवाड़ी जिले के ओरछा में हैं। विद्या बालन के साथ ही अन्य फिल्म सितारों का ओरछा पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस दौरान फुर्सत के पलों में बुंदेली चाट का लुत्फ उठाते भी नजर आए थे। 

विज्ञापन
Kartik Aryan Vidhya Balan Tripti Dimri In Orchha For Bhool Bhulaiyaa 3 Shooting
ओरछा में वॉलीबॉल खेलते नजर आए कार्तिक आर्यन। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओरछा में इस समय भूल भुलैया 3 की शूटिंग चल रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी जैसे सितारे भी फिल्म में हैं। पिछले पांच दिन से फिल्मी सितारे ओरछा में शूटिंग कर रहे हैं। नया मामला एक वीडियो का है, जो सामने आया है। कार्तिक इस वीडियो वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। 



Kartik Aryan Vidhya Balan Tripti Dimri In Orchha For Bhool Bhulaiyaa 3 Shooting
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

बुंदेली चाट खाने भी पहुंचे
निवाड़ी जिले के पर्यटक स्थल और बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा इन दोनों फिल्मी सितारों को लेकर चर्चा में है। पिछले पांच दिन से यहां फिल्मी सितारों का जमघट लगा है। फिल्मी सितारे कभी बुंदेली चाट खाने पहुंच जाते हैं तो कभी स्थानीय लोगों से बतियाते नजर आते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अभिनेता स्थानीय लोगों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी टीम के साथ ओरछा में फिल्म भूल भुलैया 3 शूटिंग कर रहे हैं। जब उन्हें शूटिंग से वक्त मिलता है तो वह अपनी टीम के साथ वॉलीबॉल भी खेलते हैं। मंगलवार सुबह वह वॉलीबॉल खेलते दिखाई दिए।
 

Kartik Aryan Vidhya Balan Tripti Dimri In Orchha For Bhool Bhulaiyaa 3 Shooting
विद्या बालन पहुंची ओरछा - फोटो : अमर उजाला
विद्या बालन पहुंचीं ओरछा
फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग इन दोनों ओरछा में चल रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए विद्या बालन सोमवार को ओरछा पहुंचीं, जबकि कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी पहले से ओरछा में हैं। शूटिंग से फ्री होकर कार्तिक अक्सर ओरछा के पर्यटन स्थलों पर घूमते मिल जाते हैं। दो दिन पहले ही वह ओरछा के मुख्य बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बुंदेली चाट का लुत्फ उठाया था। बच्चों और युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। दिनभर शूटिंग में व्यस्त रहने के बाद कार्तिक अपने शरीर को फिट रखने के लिए भी समय निकालते हैं। मंगलवार की सुबह उन्होंने जहां सैर-सपाटा किया, फिर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ वॉलीबॉल भी खेली। इसका वीडियो सामने आया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed