फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटनी पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष: कार्यकर्ताओं से बोले वीडी शर्मा- भाजपा ने गरीबों के जीवन को बदलने का काम किया

Thu, 03 Mar 2022 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 08:45 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा गुरुवार को कैमोर में आयोजित विजयराघवगढ़ विधानसभा के चार मंडलों के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।

विज्ञापन
State BJP President reached Katni: VD Sharma spoke to the workers - BJP worked to change the lives of the poor
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा गुरुवार को कैमोर में आयोजित विजयराघवगढ़ विधानसभा के चार मंडलों के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने ग़रीबी हटाने का नारा नहीं दिया है, हमने गरीबों के जीवन को बदलने का काम किया है।

 
State BJP President reached Katni: VD Sharma spoke to the workers - BJP worked to change the lives of the poor
कटनी में विजयराघवगढ़ विधानसभा के चार मंडलों के कार्यकर्ता का सम्मेलन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
शर्मा ने कहा कि हमारी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हुए हैं किन्तु इन 75 वर्षों में कई सरकारों ने राज किया, लेक़िन गरीबी हटाओ का नारा देने वालों ने गरीबों के जीवन में बदलाव कैसे आएगा इसके बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि पहले अटल जी ने हर गांव को सड़क से जोड़ने की कल्पना साकार की और अब मोदी जी गांव-गांव में पानी पहुंचाने का भगीरथी प्रयास कर रहे हैं। हर गरीब के सिर पर पक्की छत, बिजली, रसोई गैस, शौचालय, जनधन योजना, मुद्रा योजना स्ट्रीट वेंडर योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड ऐसी दर्जनों योजना हैं जिससे गरीब को वास्तविक लाभ मिल रहा है।
 
State BJP President reached Katni: VD Sharma spoke to the workers - BJP worked to change the lives of the poor
तीन जिलों के प्रभारी संजय सत्येंद्र पाठक ने भी संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, हम कार्यकर्ताओं के आधार पर कार्य करते हैं। बूथ विस्तारक योजना में मुख्यमंत्री से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता ने 100 घंटे संगठन कार्य करने का संकल्प लिया और पूर्ण किया। संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए समर्पण निधि संग्रह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता इस अभियान में तन्मयता से जुट जाएं प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण करें। हर बूथ में जाकर समर्पण अभियान चलाएं। बैठक को क्षेत्रीय विधायक तथा समर्पण निधि अभियान के तीन जिलों के प्रभारी संजय सत्येंद्र पाठक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, जिला महामंत्री सतीष तिवारी, आशुतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्षगण अंकुर ग्रोवर, मनीष मिश्रा, जयवंत सिंह, प्रमोद सोनी, केशव यादव, शिवगोपाल चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed