{"_id":"640a32e43bd63148c10c3439","slug":"three-tigers-will-be-released-today-in-shivpuri-s-madhav-national-park-2023-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger in Shivpuri: आज माधव नेशनल पार्क में तीन बाघ लाने का सीएम का प्रोग्राम, इनमें से एक बाघिन हो गई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiger in Shivpuri: आज माधव नेशनल पार्क में तीन बाघ लाने का सीएम का प्रोग्राम, इनमें से एक बाघिन हो गई लापता
Fri, 10 Mar 2023 07:57 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:57 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद बाघों की बसाहट की जा रही है। आज शुक्रवार यानी 10 मार्च को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम, बांधवगढ़ और पन्ना नेशनल पार्क के तीन बाघों को यहां छोड़ा जाएगा। इधर तीन बाघों में से रात तक एक बाघिन को पकड़ा नहीं जा सका था।
विज्ञापन
शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में आज तीन बाघों को छोड़ा जाना है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद बाघों की बसाहट की जा रही है। आज शुक्रवार यानी 10 मार्च को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम, बांधवगढ़ और पन्ना नेशनल पार्क के तीन बाघों को यहां छोड़ा जाएगा। प्रदेश भाजपा इस कार्यक्रम को बड़े इवेंट के तौर पर करने की तैयारी में है और यहां पर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सीएम शिवराज समेत कई बड़े नेता यहां आ रहे हैं। इधर चिंता की बात ये है कि पन्ना टाइगर रिजर्व से जिस बाघिन को यहां लाने वाले थे वह गुरुवार देर रात तक पकड़ में ही नहीं आ सकी। पन्ना वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बाघिन को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर समय पर बाघिन नहीं मिली तो यहां से कोई दूसरी बाघिन को भेजेंगे।
माधव नेशनल पार्क में 27 साल पहले टाइगर देखा गया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का 10 मार्च को जन्मदिन है। इस टाइगर प्रोजेक्ट के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया को भी याद किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में दो बत्ती चौराहे पर यहां पर स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा है वहां पर कार्यक्रम रखा गया है। 10 मार्च को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह चौहान हैलीकॉप्टर से शिवपुरी के बलारपुर की जंगल में पहुंचेंगे। बलारपुर के जंगल में यहां पर बाड़े बनाए गए हैं। जहां इन बाघों को छोड़ा जाएगा।
तीनों बाघों को कुछ दिन बड़े बाड़ों में रखा जाएगा।
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर प्रोजेक्ट के जरिए बड़ी ब्रांडिंग
भाजपा की रणनीति है कि इस बड़े इवेंट के जरिए इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिल सके। श्योपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा सहित बड़े कार्यक्रम रखे गए थे। शिवपुरी में टाइगर प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय मंत्रियों के आगमन के अलावा सीएम शिवराज सहित प्रदेश के अन्य मंत्री भी यहां पर आएंगे। बताया जा रहा है कि शिवपुरी में भाजपा नेताओं का एक रोड शो होगा। यह रोड शो शिवपुरी में दो बत्ती चौराहे पर स्थित स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा से शुरू होगा। शहर के प्रमुख मार्गों जैसे विष्णु मंदिर रोड, माधव चौक, कोर्ट रोड, राजेश्वरी रोड आदि स्थानों से होता हुआ पोलोग्राउंड पर पहुंचेगा। यहीं पर आमसभा होगी।

भाजपा नेताओं के स्वागत में शिवपुरी की सड़क बैनर-पोस्टर से ढंक गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
1996 से बाघ विहिन है माधव नेशनल पार्क
माधव राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने बताया कि भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट में पिछले दिनों जो बाघ पकड़ा गया था, उसे माधव राष्ट्रीय उद्यान में लाया जाएगा। जबकि पन्ना व बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य से दो बाघिनों को यहां पर लाने की तैयारी है। इन तीनों को अलग-अलग बाड़ों में रखा जाएगा। इसके बाद में इन्हें माधव राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में छोड़ा जाएगा। शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान 375 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। पूर्व में इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघ हुआ करते थे लेकिन उस समय इनके शिकार के कारण यह नेशनल पार्क बाघ विहीन हो गया। यहां 1996 में आखिरी बार टाइगर देखा गया था।

उमरिया से बाघ लेकर माधव नेशनल पार्क पहुंची टीम।
- फोटो : सोशल मीडिया
परिक्षेत्र मगधी स्थिति बहेरहा इन्क्लोजर क्र० 6 में रखी गई बाघिन को लेकर वन्यप्राणी चिकित्सक दल एवं रेस्क्यू टीम शुक्रवार सुबह माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी पहुंच गई है। विशेष रूप से बनाए गए ट्रक में बाघिन को लाया गया है। ये टीम राजीव मिश्रा क्षेत्र संचालक एवं लवित भारती उप संचालक की उपस्थिति में उमरिया से रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि उक्त बाघिन को 04 मार्च 2023 को पनपथा बफर परिक्षेत्र से रेस्क्यू कर बहेरहा इन्क्लोजर में मॉनीटरिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रखा गया था। रेस्क्यू के दौरान सुधीर मिश्रा उप वनमंडलाधिकारी धमोखर, डॉ. नितिन गुप्ता, पशु चिकित्सक उमरिया, डॉ. प्रशांत देशमुख पशु चिकित्सक WCT, दीपक राज परिक्षेत्र अधिकारी मगधी, रंजन सिंह परिहार परिक्षेत्र अधिकारी ताला, अर्पित मैराल परिक्षेत्र अधिकारी पतौर उपस्थित रहे।