फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivpuri: लद्दाख में शहीद सैनिक पवन शर्मा को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, भारत माता के जयकारे लगे

Sat, 29 Oct 2022 06:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 06:31 PM IST
सार

Shivpuri: लद्दाख में शहीद सैनिक पवन शर्मा को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, भारत माता के जयकारे लगे People gathered to pay tribute to Amar Sharma Martyred In Ladakh Died Of Heart Attack

विज्ञापन
People gathered to pay tribute to Amar Sharma Martyred In Ladakh Died Of Heart Attack
शहीद अमर शर्मा की पार्थिव देह शिवपुरी लाई गई। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी जिले के रहने वाले वीर सपूत अमर शर्मा की सियाचिन में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम को उनका पार्थिव शरीर शिवपुरी लाया गया था। उनके अंतिम दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उनके शव को गृहग्राम खरईभाट ले जाते समय रास्तेभर भारत माता के जयकारे लगते रहे।

 
People gathered to pay tribute to Amar Sharma Martyred In Ladakh Died Of Heart Attack
शहीद अमर शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शिवपुरी के सिरसौद के खरईभाट के रहने वाले अमर शर्मा का बुधवार हॉर्ट अटैक से निधन हो गया था। बुधवार देर शाम आर्मी हेड क्वार्टर से उनके परिवार को अमर की शहादत की सूचना दी गई। जिसके बाद से सरईभाट में मातम छा गया। शुक्रवार की शाम को लद्दाख से उनका पार्थिव शरीर शिवपुरी लाया गया। इस दौरान शिवपुरी में उनके शव को एक वाहन से उनके गृह ग्राम ले जाया गया। शिवपुरी में बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे। लोगों ने फूल मालाओं के साथ उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए।
 
People gathered to pay tribute to Amar Sharma Martyred In Ladakh Died Of Heart Attack
शिवपुरी के सिरसौद के खरईभाट के रहने वाले अमर शर्मा का बुधवार हॉर्ट अटैक से निधन हो गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश सरकार की ओर से जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग राज्यमंत्री  भारत सिंह कुशवाह ने अमर शहीद अमर शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
People gathered to pay tribute to Amar Sharma Martyred In Ladakh Died Of Heart Attack
अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़े। - फोटो : सोशल मीडिया
2015 में सेना में भर्ती हुए थे अमर 
शहीद अमर शर्मा का जन्म शिवपुरी के खरई भाट में हुआ था। उनके पिता पेशे से किसान हैं। परिजनों ने बताया कि 2 साल पहले अमर की शादी हुई थी। अमर शर्मा ने 2015 में छतरपुर में सेना की भर्ती दी थी। आर्मी में चयन होने के बाद उन्होंने जबलपुर में ट्रेनिंग पूरी की। अमर की पहली पोस्टिंग गुवाहाटी में मिली थी। 2 साल गुवाहाटी में रहने के बाद उन्हें लद्दाख भेज दिया गया था। तब से वह लद्दाख में ही तैनात थे। अमर के पिता सियाराम शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को कई महीनों बाद अमर घर आने वाला था। उसे 2 महीने की छुट्टी मिली थी। उसकी पोस्टिंग भी बदल दी गई थी, छुट्टियां बिताने के बाद वह पठानकोट जाने वाले थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed