फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivpuri: पेड़ से बहती जल धारा को देख चौंके लोग, गंगा मैया के जयकारों के साथ पूजा करने उमड़ी भीड़

Tue, 28 Jun 2022 07:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 07:55 AM IST
सार

Shivpuri: पेड़ से बहती जल धारा को देख चौंके लोग, गंगा मैया के जयकारों के साथ पूजा करने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
Shivpuri: People were shocked to see the water stream flowing from the tree, crowd gathered to worship with the chants of Ganga Maiya
जलधारा की पूजा अर्चना करने उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी जिले के पोहरी नगर में सोमवार सुबह एक पेड़ से बहती जल धारा को देखकर लोग चौंक गए। देखते ही देखते पेड़ के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में लोग जल धारा देखने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने गंगा मैया की जय के साथ जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना की।
Shivpuri: People were shocked to see the water stream flowing from the tree, crowd gathered to worship with the chants of Ganga Maiya
पेड़ से निकलते जल को पीकर देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पोहरी नगर के मुख्य बाज़ार के ब्लॉक रोड पर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को शीशम के पेड़ से पानी बहता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने करीब से जा कर देखा तो पेड़ से स्वच्छ जल की धारा बह रही थी, जिसे देख लोग हैरत में पड़ गए और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने जलधारा को गंगा मैया का रूप मानकर पूजा अर्चना की। पेड़ से जलधारा निकलने की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग पेड़ के आसपास इकट्ठा हो गए।
Shivpuri: People were shocked to see the water stream flowing from the tree, crowd gathered to worship with the chants of Ganga Maiya
पेड़ से निकलती जलधारा। - फोटो : अमर उजाला
गोपी जाटव ने बताया कि वह सुबह से देख रहे हैं कि पेड़ से निकलता पानी बंद नहीं हुआ है गोपी जाटव ने इसे गंगा माई का चमत्कार बताया है। वहीं, पोहरी एसडीएम बी नाडिया का कहना है कि उन्हें भी पेड़ से पानी बहने की सूचना प्राप्त हुई है। जांच कराने के बाद असल मामला स्पष्ट हो सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed