Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Shivpuri: Angry people surrounded office due to undeclared power cut, shouted slogans against Shivraj government
{"_id":"62668154bc662d15b74f8a41","slug":"shivpuri-angry-people-surrounded-office-due-to-undeclared-power-cut-shouted-slogans-against-shivraj-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: बिजली की अघोषित कटौती से नाराज लोगों ने दफ्तर घेरा, शिवराज सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: बिजली की अघोषित कटौती से नाराज लोगों ने दफ्तर घेरा, शिवराज सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:39 PM IST
सार
शिवपुरी में गर्मी के दौरान लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नागरिक परेशान हैं। टीवी टावर क्षेत्र के आक्रोशित नागरिकों ने सोमवार को विद्युत कंपनी के माधव चौक स्थित चाबी घर ऑफिस पर हंगामा कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
1 of 3
टीवी टावर क्षेत्र के आक्रोशित नागरिकों ने सोमवार को विद्युत कंपनी के माधव चौक स्थित चाबी घर ऑफिस पर हंगामा कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिवपुरी में गर्मी के दौरान लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नागरिक परेशान हैं। टीवी टावर क्षेत्र के आक्रोशित नागरिकों ने सोमवार को विद्युत कंपनी के माधव चौक स्थित चाबी घर ऑफिस पर हंगामा कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।
2 of 3
हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी और यहां से उन्हें हटाया।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शिवपुरी शहर में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है और मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही इस कटौती से लोग बेहाल हैं। आक्रोशित नागरिकों का कहना था कि शिवपुरी शहर में मनमाने ढंग से मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती की जा रही है। शहर में कभी भी किसी भी वक्त कटौती की जा रही है, जिसमें 4 से 5 घंटे तक बिजली गुल रहती है। लोगों का कहना था कि बिजली कंपनी द्वारा मनमानी की जा रही है। बिजली के बिल पूरे थमाए जा रहे हैं।
3 of 3
लोगों का कहना था कि बिजली कंपनी द्वारा मनमानी की जा रही है।
- फोटो : अमर उजाला
कटौती से परेशान लोगों का सब्र जवाब दे गया और सोमवार को उन्होंने माधव चौक स्थित बिजली विभाग के दफ्तर चाबी घर का घेराव कर दिया। भीड़ ने वहां जमकर हंगामा किया। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाए। नागरिकों ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। गर्मी में कटौती से बच्चों और महिलाओं और बुजुर्गों का बुरा हाल है। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी और यहां से उन्हें हटाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।