फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheopur: भारी बारिश से बिचपुरी गांव आधा डूबा, 70-80 घरों में घुसा पानी, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

Sun, 11 Aug 2024 11:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Aug 2024 11:08 PM IST
सार

श्योपुर जिले में पिछले 10 घंटे से हो रही झमाझम बारिश की वजह से अब लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। बारिश का पानी घर मकान और दुकानों में घुस रहा है। इसकी वजह से लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
Sheopur: Bichpuri's condition is bad due to heavy rains, 70-80 houses filled with water
श्योपुर में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, नदी भी उफान पर - फोटो : अमर उजाला

श्योपुर जिले के विजयपुर के बिचपुरी गांव में भारी बारिश होने की वजह से बारिश का पानी गांव के घरों में घुस गया है। करीब 70 से 80 घरों में पानी भरा है। इस वजह से घर में रखा हुआ अनाज और अन्य सामान भी खराब हो गया है।  
 
Sheopur: Bichpuri's condition is bad due to heavy rains, 70-80 houses filled with water
श्योपुर में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, नदी भी उफान पर - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद विजयपुर एसडीएम बीएस श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए हैं और पानी में डूबे हुए घरों से ग्रामीणों को निकलवा कर उन्हें स्कूल में शिफ्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही गांव में जेसीबी चलवा कर पानी निकासी के इंतजाम करने की बात कह रहे हैं। 
 
Sheopur: Bichpuri's condition is bad due to heavy rains, 70-80 houses filled with water
श्योपुर में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, नदी भी उफान पर - फोटो : अमर उजाला
श्रीवास्तव का कहना है कि बिचपुरी गांव के 70 से 80 के करीब घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों को फिलहाल स्कूल में शिफ्ट कर रहे हैं। साथ ही पानी निकासी के इंतजाम भी कराए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sheopur: Bichpuri's condition is bad due to heavy rains, 70-80 houses filled with water
श्योपुर में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, नदी भी उफान पर - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जिले की क्वारी नदी के निचले पुल से लगभग 9 फीट पानी ऊपर बह रहा है। पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रशासन की टीम जलभराव की स्थिति को देखने पहुंची है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed