फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shajapur: मंडी में आलू-प्याज की बंपर आवक, उपज से लदे वाहनों के कारण हाईवे पर घंटों जाम

Thu, 25 Aug 2022 08:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 08:50 PM IST
सार

Shajapur: मंडी में आलू-प्याज की बंपर आवक, उपज से लदे वाहनों के कारण हाईवे पर घंटों जाम Shajapur: Bumper arrival of potato and onion in the market, jammed on the highway for hours due to vehicles laden with produce
 

विज्ञापन
Shajapur: Vehicles arriving in Mandi carrying potatoes and onions jammed on the highway for hours.
उपज लेकर पहुंचे वाहनों के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। लोग घंटों फंसे रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
शाजापुर मंडी में आलू-प्याज की इतनी बंपर आवक हुई कि उपज से लदे वाहनों के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सुबह से शुरू हुई यातायात जाम की समस्या करीब छह घंटे तक बनी रही। इस दौरान जाम में स्कूल वाहन भी फंसे। जिससे इनमें सवार छोटे बच्चों को परेशान होना पड़ा। दरअसल मंडी हाईवे पर ही स्थित है, जिसके चलते वाहन रोड पर ही खड़े होते हैं। आवक ज्यादा होने पर जाम की स्थिति बनती है। जिससे शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। 

 
Shajapur: Vehicles arriving in Mandi carrying potatoes and onions jammed on the highway for hours.
दो दिन बाद मंडी खुलने से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल झमाझम बारिश और अवकाश के कारण मंडी बीते दो दिन से बंद थी। दो दिन बाद गुरुवार मंडी में खरीदारी शुरू हुई। इसकी जानकारी लगते ही मंडी में आलू-प्याज से लदे वाहन बड़ी संख्या में पहुंचे। इससे हाईवे पर जाम लग गया। स्थिति यह रही कि सुबह 7 बजे से ही कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी के बाहर पहुंच गई थीं। जिससे रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान यहां जाम लग गया और बस, ट्रकों के साथ-साथ स्कूली वाहन भी आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए थे। यह स्थिति दोपहर करीब 3 बजे तक बनी रही। 
 
Shajapur: Vehicles arriving in Mandi carrying potatoes and onions jammed on the highway for hours.
कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया, लेकिन इसमें भी करीब छह घंटे लग गए। - फोटो : सोशल मीडिया
आते-जाते दोनों समय परेशान हुए बच्चे
मंडी में बंपर आवक के कारण रोड पर लगे जाम से स्कूली बच्चों स्कूल जाते और आते दोनों वक्त परेशान हुए। समझदार और बड़े बच्चे तो ठीक इस जाम के कारण मासूम बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। यातायात व्यवस्था बिगड़ने की जानकारी लगने पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और वाहनों को व्यवस्थित कराने की कवायद की। कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया, लेकिन इसमें भी करीब छह घंटे लग गए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed