फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shajapur: धूमधाम से निकली बाबा मंगलनाथ की शाही सवारी, जमकर गूंजे बैंड-ताशे, मलखंभ खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Aug 2022 10:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 10:15 AM IST
सार

Shajapur: धूमधाम से निकली बाबा मंगलानाथ की शाही सवारी, जमकर गूंजे बैंड-ताशे, मलखंभ खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
The royal ride of Baba Mangalnath came out with pomp in Shajapur, the band-tashes resonated fiercely
बाबा मंगलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
शाजापुर जिले के  प्रसिद्ध आस्था केंद्र मंगलनाथ धाम में मंगलवार को बाबा मंगलनाथ की शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली सवारी में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रथ पर सवार होकर बाबा मंगलनाथ ने शहरवासियों को दर्शन दिए। इस दौरान बाबा की शाही सवारी का जगह-जगह पूजन अर्चन भी किया गया। 
The royal ride of Baba Mangalnath came out with pomp in Shajapur, the band-tashes resonated fiercely
रथा पर सवार होकर निकले बाबा मंगलनाथ - फोटो : अमर उजाला
सड़क के दोनों किनारों और घर की छतों पर खड़े होकर दर्शनार्थियों ने बाबा मंगलनाथ के दर्शन किए। बाबा की शाही सवारी की श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सवारी के साथ ही झांकिया भी निकाली गई। मलखंभ के खिलाड़ियों ने मलखंभ की प्रस्तुति दी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बैंड और ताशे के बीच उत्साह से शाही सवारी ने नगर भ्रमण किया। कलाकारों ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान ताशा और बैंड पार्टी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जिले में मौसम साफ होने की वजह से भक्तों काफी उत्साहित नजर आए।
 
The royal ride of Baba Mangalnath came out with pomp in Shajapur, the band-tashes resonated fiercely
धूमधाम से निकली बाबा मंगलनाथ की शाही सवारी - फोटो : सोशल मीडिया
जिले के एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे स्थित मंगलनाथ महादेव मंदिर में मंगलवार को विशेष चहल-पहल रही। शाम पांच बजे विशेष आरती के साथ बाबा की सवारी शुरू हुई। आरती में आला अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि और शहरवासी मौजूद रहे। बाबा मंगलनाथ की सवारी को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। बड़ी संख्या में सुबह से ही भक्त बाबा मंगलनाथ के दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे थे। सवारी से पूर्व बाबा मंगलनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।

बीते दो साल कोरोना महामारी के चलते आयोजनों पर रोक थी, लिहाजा इस साल प्रतिबंध हटने के बाद सभी आयोजन धूमधाम से किए जा रहे हैं। लोगों ने पूरे ठाठ-बाट के साथ बाबा की शाही सवारी निकाली जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
The royal ride of Baba Mangalnath came out with pomp in Shajapur, the band-tashes resonated fiercely
झांकियों ने मोहा मन - फोटो : अमर उजाला
बाबा मंगलनाथ की सवारी मंगलनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर एबी रोड, बस स्टैंड, टेंशन चौराहा, मगरिया चौराहा, सोमवारिया बाजार, कंस चौराहा, आजाद चौक, छोटा चौक सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण भी किया गया। बाबा मंगलनाथ की सवारी में झांकिया भी शामिल रहीं। एक झांकी में दशासन रावण के दरबार में अंगद के पैर जमाने के प्रसंग का मंचन किया गया। वहीं एक अन्य झांकी में त्रिदेव आदि की झांकी का मंचन किया गया। झांकिया के साथ ही बैंड पर शिव भजन और राष्ट्रभक्ति गीतों ने भी समा बांधा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed