{"_id":"6300e472dec4f30ea9757f93","slug":"renewable-energy-day-today-79-anganwadis-illuminated-by-solar-panels-in-shajapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renewable Energy Day Today: शाजापुर में सोलर पैनल से 79 आंगनवाड़ी हुईं रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Renewable Energy Day Today: शाजापुर में सोलर पैनल से 79 आंगनवाड़ी हुईं रोशन
Sat, 20 Aug 2022 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 07:11 PM IST
सार
100 आंगनवाड़ियों को सौर ऊर्जा के माध्यम से रोशन करने की पहल की गई है। इनमें से 79 आंगनवाड़ी में जन सहयोग से सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
शाजापुर में आंगनवाड़ी में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अक्षय ऊर्जा दिवस है, जिले में सौर ऊर्जा से कई लाभ मिले हैं। कलेक्टर दिनेश जैन की पहल पर 100 आंगनवाड़ियों को सौर ऊर्जा के माध्यम से रोशन करने की पहल की गई है। इनमें से 79 आंगनवाड़ी में जन सहयोग से सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, जिससे वहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होने के साथ ही गर्मी से राहत के लिए पंखे भी लगाए जा सकते हैं। जबकि इसके पहले तक इन आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत की व्यवस्था नहीं थी। वहीं 21 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी जल्द ही सोलर पैनल स्थापित कर दिए जाएंगे। जिसके बाद यहां भी रोशनी और हवा की व्यवस्था सौर ऊर्जा के माध्यम से हो जाएगी।
क्षय ऊर्जा के मामले में शाजापुर जिले को काफी कुछ मिला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि अडॉप्ट आंगनवाड़ी योजना के तहत लोगों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया गया, जिस पर जिले के कई अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक आगे आए और करीब 100 आंगनवाड़ी केंद्रों में सोलर पैनल लगाने का कार्य चल रहा है। इनमें से 79 में तो सोलर पैनल लगा दिए गए हैं और सौर ऊर्जा से आंगनवाड़ी केंद्रों में रोशनी पर हवा की व्यवस्था हो गई है। वहीं 21 में अभी काम चल रहा है। अक्षय ऊर्जा के मामले में शाजापुर जिले को काफी कुछ मिला है।
जिले में 450 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में स्थापित हो रहा है। वहीं 200 किलो वाट का सौर ऊर्जा संयंत्र क्षेत्र में भी दिल्ली की कंपनी द्वारा स्थापित किया गया है। इसके अलावा जिले में कई पवनचक्की भी अक्षय ऊर्जा का उत्पादन कर रही हैं। अक्षय ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से जिले में बड़ी मात्रा में विद्युत उत्पादन हो रहा है, जिससे कई लाभ भी मिल रहे हैं। कृषि कार्य में भी किसान सौर ऊर्जा के माध्यम से कम खर्च में विद्युत उपयोग कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कलेक्टर दिनेश जैन को भोपाल में सम्मानित किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
जिले में लगी कई पवनचक्की सोलर पैनल और सौर ऊर्जा संयंत्रों में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। यह संयंत्र लगाने के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया गया है, जिससे जमीनों के दाम में वृद्धि हुई है। इस तरह सौर ऊर्जा जिले के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। आज अक्षय ऊर्जा दिवस पर लोगों को ऊर्जा साक्षरता जागरूकता के लिए भी कई आयोजन किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शाहजहांपुर जिले से ऊर्जा साक्षरता अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान में शाजापुर जिले में बेहतर कार्य किया है और अब तक करीब 55000 लोगों को इस अभियान से जोड़ लिया गया है। जिले की इस उपलब्धि पर कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कलेक्टर दिनेश जैन को भोपाल में सम्मानित किया गया है।