{"_id":"630b90d7f9e0564f4218ab37","slug":"sehore-youth-ran-marathon-for-information-about-road-safety-in-sehore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sehore: सीहोर में सड़क सुरक्षा की जानकारी के लिए मैराथन दौड़े युवा, एसपी ने दिए पुरस्कार देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सीहोर में सड़क सुरक्षा की जानकारी के लिए मैराथन दौड़े युवा, एसपी ने दिए पुरस्कार देकर किया सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 28 Aug 2022 09:29 PM IST
सार
Sehore: सीहोर में सड़क सुरक्षा की जानकारी के लिए मैराथन दौड़े युवा, एसपी ने दिए पुरस्कार देकर किया सम्मानित Sehore: Youth ran marathon for information about road safety in Sehore
विज्ञापन
1 of 3
सीहोर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के सीहोर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए। इसी के तहत रविवार को सड़क सुरक्षा के अंतिम दिन युवाओं की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को एसपी ने पुरस्कार से नवाजा।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ भोपाल नाके से शुरू हुई। जो बस स्टैंड, ट्रामा सेंटर, नदी चौराहा होते हुए चर्चगेट स्टेडियम पर समाप्त हुई। मैराथन समाप्त होने के बाद चर्चगेट स्टेडियम में यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें एसपी मयंक अवस्थी ने कहा कि 'सड़क सुरक्षा सप्ताह' अभियान यातायात नियमों के बारे में प्रत्येक आमजन को जागरूक करना है, जिससे हर व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और उनका पालन करे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
2 of 3
फिजिकल एक्टिविटी से संबंधित कला प्रदर्शन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
यातायात नियमों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता एवं फिजिकल एक्टिविटी से संबंधित कला प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसपी ने इस जागरूकता मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं सभी बालक बालिकाओं को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर उनका पालन करने कि अपील की।
3 of 3
प्रतिभागियों को एसपी ने पुरस्कार से नवाजा।
- फोटो : सोशल मीडिया
नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ने मैराथन प्रतिभागियों को बताया कि जिस प्रकार आप लोगों ने यातायात नियमों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए निश्चित ही इससे पता चलता है कि हमारी युवा पीढ़ी यातायात नियमों के प्रति जागरूक है और इस जागरूकता को आगे और लोगों तक भी प्रचार -प्रसार कर जागरूक बनाएं। मैराथन बालिका वर्ग में प्रथम स्थान -प्रीति परमार, द्वितीय स्थान- निकिता गौर, तृतीय स्थान -पूर्णिमा मेवाड़ा एवं बालक वर्ग में प्रथम स्थान -विष्णु वर्मा, द्वितीय स्थान- राजपाल , तृतीय स्थान- अंकित वर्मा ने प्राप्त किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।