फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehore: सीहोर में सड़क सुरक्षा की जानकारी के लिए मैराथन दौड़े युवा, एसपी ने दिए पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Sun, 28 Aug 2022 09:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 Aug 2022 09:16 PM IST
सार

Sehore: सीहोर में सड़क सुरक्षा की जानकारी के लिए मैराथन दौड़े युवा, एसपी ने दिए पुरस्कार देकर किया सम्मानित Sehore: Youth ran marathon for information about road safety in Sehore, SP honored by giving awards

विज्ञापन
Sehore: Youth ran marathon for information about road safety in Sehore, SP honored by giving awards
सीहोर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सीहोर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए। इसी के तहत रविवार को सड़क सुरक्षा के अंतिम दिन युवाओं की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को एसपी ने पुरस्कार से नवाजा। 


बता दें कि पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ भोपाल नाके से शुरू हुई। जो बस स्टैंड, ट्रामा सेंटर, नदी चौराहा होते हुए चर्चगेट स्टेडियम पर समाप्त हुई। मैराथन समाप्त होने के बाद चर्चगेट स्टेडियम में यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें एसपी मयंक अवस्थी ने कहा कि 'सड़क सुरक्षा सप्ताह'  अभियान यातायात नियमों के बारे में प्रत्येक आमजन को जागरूक करना है, जिससे हर व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और उनका पालन करे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। 
 
Sehore: Youth ran marathon for information about road safety in Sehore, SP honored by giving awards
फिजिकल एक्टिविटी से संबंधित कला प्रदर्शन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
यातायात नियमों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता एवं फिजिकल एक्टिविटी से संबंधित कला प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसपी ने इस जागरूकता मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं सभी बालक बालिकाओं को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर उनका पालन करने कि अपील की। 
 
Sehore: Youth ran marathon for information about road safety in Sehore, SP honored by giving awards
प्रतिभागियों को एसपी ने पुरस्कार से नवाजा। - फोटो : सोशल मीडिया
नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ने मैराथन प्रतिभागियों को बताया कि जिस प्रकार आप लोगों ने यातायात नियमों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए निश्चित ही इससे पता चलता है कि हमारी युवा पीढ़ी यातायात नियमों के प्रति जागरूक है और इस जागरूकता को आगे और लोगों तक भी प्रचार -प्रसार कर जागरूक बनाएं। मैराथन बालिका वर्ग में प्रथम स्थान -प्रीति परमार, द्वितीय स्थान- निकिता गौर, तृतीय स्थान -पूर्णिमा मेवाड़ा एवं बालक वर्ग में प्रथम स्थान -विष्णु वर्मा, द्वितीय स्थान- राजपाल , तृतीय स्थान- अंकित वर्मा ने प्राप्त किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed