फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सलकनपुर देवीलोक के लिए घर-घर ली जाएगी ईंट, सीएम शिवराज ने की अपील

Wed, 03 May 2023 11:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 May 2023 11:48 PM IST
सार

सलकनपुर में बनने वाले भव्य और दिव्य देवीलोक के निर्माण के लिए नागरिकों से ईंटें एकत्र की जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर से पूजा अर्चना कर एक-एक ईंट सलकनपुर जरूर भेजें।

विज्ञापन
MP News: Brick will be taken door-to-door for Salkanpur Devilok, CM Shivraj appeals
सीएम शिवराज सिंह सीहोर में थे। - फोटो : सोशल मीडिया
सलकनपुर में बनने वाले भव्य और दिव्य देवीलोक के निर्माण के लिए नागरिकों से ईंटें एकत्र की जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर से पूजा अर्चना कर एक-एक ईंट सलकनपुर जरूर भेजें। देवीलोक निर्माण के लिए 31 मई को भूमिपूजन किया जाएगा और 15 मई से ईंट संकलित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।


मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को बुधनी जनपद के ग्राम सियागहन में श्री शतचंडी महायज्ञ और खेड़ापति शिव परिवार प्रतिष्ठा समारोह में व्यास पीठ से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री का यहां भव्य स्वागत किया गया। मुकुट पहनाकर सम्मान भी किया गया। उन्होंने यज्ञ की परिक्रमा की और कथा स्थल पर महामंडलेश्वर गिरीश दास जी महाराज, जन्मेज्जय महाराज और प्रज्ञा दीदी से आशीर्वाद भी ग्रहण किया।
 
MP News: Brick will be taken door-to-door for Salkanpur Devilok, CM Shivraj appeals
सीहोर में सीएम शिवराज का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
सम्मान में मिला मुकुट बेटियों को किया समर्पित
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। सियागहन में सरपंच सहित पूरी पंचायत बहनों की है और यह उनके स्थानीय संस्थाओं में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण का कमाल है। लाडली बहना योजना भी बहनों की आर्थिक स्थिति बेहतर कर उनका मान सम्मान बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने ससम्मान पहनाए गए मुकुट को आयोजकों को सुपुर्द किया और कहा कि जब भी यहां गरीब बेटियों की शादी हो तब मुकुट की बिछोड़ी बनाकर उन्हें भेंट की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने मुकुट को सबसे बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि वे गांव का मान और जनता का सम्मान बनाए रखने का वचन देते हैं।

सियागहन को आदर्श पंचायत के रूप में पुरस्कृत करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मूंग का रकबा बढ़ा है और वे किसानों को फिर आश्वस्त करते हैं कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरकार द्वारा बाजार से ज्यादा कीमत पर किसानों से मूंग उपार्जन किया जाएगा। उन्होंने पिछले वर्ष खरीदी कार्य में हुई अनियमिताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अधर्म है और गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गांव के विकास के लिए अनेक निर्माण कार्य स्वीकृत करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री चौहान ने सियागहन को आदर्श पंचायत के रूप में पुरस्कृत करने की भी घोषणा की। इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed