फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satna News: अमरपाटन कॉलेज में लगा रोजगार मेला, साढ़े तीन सौ से ज्यादा विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर लेटर

Fri, 27 May 2022 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 09:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित अमरपाटन कालेज परिसर में स्वामी विवेकानंद करियर मेले का आयोजन किया गया। इसके लिए कॉलेज के 639 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसमें से 353 लोगों को जॉब का ऑफर लेटर मिला है।
 

विज्ञापन
Satna News: Employment fair held in Amarpatan College, more than three and a half hundred students got job offer letters
अमरपाटन कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद करियर मेले का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित अमरपाटन कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद करियर मेले का आयोजन किया गया। इसके लिए कॉलेज के 639 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसमें से 353 लोगों को जॉब का ऑफर लेटर मिला है।

 
बता दें कि इस मेले में यशस्वी ग्रुप पीथमपुर, वर्क टु गेदर, प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा, श्रीराम इंश्योरेंस रीवा, रेलईबल अहमदाबाद, चैतन्य माइक्रोफाइनेंस जैसी कंपनियों ने आमद दर्ज कराई थी। मेले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही कालेज परिसर में रजिस्ट्रेशन पाने के लिए युवाओं की भीड़ लग गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि रामखेलावन पटेल राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ के दौरान राज्यमंत्री ने जिले की दिव्यांग कयाकिंग केनोइंग खिलाड़ी पूजा ओझा का उदाहरण देते हुए कहा कि जब पूजा जैसी दिव्यांग खिलाड़ी विदेश में जाकर देश के लिए मेडल जीता यह हमारे लिए गौरव की बात है।
 
Satna News: Employment fair held in Amarpatan College, more than three and a half hundred students got job offer letters
राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि मेहनत और लगन से कार्य करने से ही सफलता मिलती है। - फोटो : अमर उजाला
पटेल ने कहा कि पूजा को यह सफलता अपने आत्मविश्वास के कारण मिली है। इसलिए किसी भी छात्र को हताश नहीं होना चाहिए। छात्र अपने जीवन में अच्छे काम करें। हम लोगों को दूसरे के लिए काम करना चाहिए। क्योंकि दूसरों की मदद करने से सदैव खुशी मिलती है। साथ ही पढ़ाई के दौरान अपने माता-पिता का नाम रोशन करने वाले काम करें। मेहनत और लगन से कार्य करने से ही सफलता मिलती है।
 
मेला प्रभारी सतीश पाठक संयोजक विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने बताया कि मेले का आयोजन हर साल किया जाता है। इसके तहत 27 मई को अमरपाटन कॉलेज में मेला लगाया गया। युवाओं की भीड़ को देखते हुए चयन करने में भी सोच-विचार करना पड़ा। साथ ही जिन युवाओं को रोजगार मिला उनके चेहरों पर खुशी थी। युवाओं को रोजगार देने के लिए विभाग समय-समय पर इस तरह के मेलों का आयोजन करता रहेगा। ताकि जिले के सभी योग्य युवाओं को रोजगार दिया जा सके।
Satna News: Employment fair held in Amarpatan College, more than three and a half hundred students got job offer letters
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि - फोटो : अमर उजाला
पाठक ने बताया कि कंपनियों में रोजगार पाने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष निर्धारित की थी। वहीं इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक पास तय की गई थी। आठ प्रतिष्ठित कंपनियों ने कैंप लगाया। इसमें कुल 639 आवेदक पंजीकृत हुए और 353 आवेदक चयनित हुए। कार्यक्रम में डॉ. उमेश कुमार सिंह निदेशक स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना भोपाल, डॉ. अच्युत पांडे संभागीय नोडल अधिकारी, डॉ. क्रांति मिश्रा जिला नोडल अधिकारी, पवन पांडे हेड पी.पी. प्रोजेक्ट संभागीय रोजगार कार्यलय, प्राचार्य डॉ एसपी सिंह, एसएन मिश्रा, संयोजक आई क्यू ए सी सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed