फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratlam: रतलाम मंडल का 67वां ‘रेल सप्ताह’, डीआरएम ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए 220 रेलकर्मियों को दिए पुरस्कार

Fri, 27 May 2022 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 06:41 PM IST
सार

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 67वां रेल सप्ताह समारोहहपूर्वक मनाया गया। मंडल कार्यालय रतलाम परिसर स्थित एनेक्सी भवन में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता थे। वर्ष 2021-2022 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 220 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए।
 

विज्ञापन
Ratlam: 67th 'Rail Week' of Ratlam Division, DRM gave awards to 220 railway workers for excellent work
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 67वां रेल सप्ताह समारोहपूर्वक मनाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 67वां रेल सप्ताह समारोहपूर्वक मनाया गया। मंडल कार्यालय रतलाम परिसर स्थित एनेक्सी भवन में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता थे। वर्ष 2021-2022 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 220 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए।

 
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल कार्मिक अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अतिथियों के दीप प्रज्वलन से हुई। एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले रेलकर्मियों को बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 09 दक्षता शील्ड का वितरण भी किया गया। 
 
Ratlam: 67th 'Rail Week' of Ratlam Division, DRM gave awards to 220 railway workers for excellent work
मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले रेलकर्मियों को बधाई दी - फोटो : सोशल मीडिया
गुप्ता ने बताया कि रतलाम मंडल के कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया गया, जिसके कारण रतलाम मंडल ने वर्ष 2021-22 के लिए महाप्रबंधक दक्षता शील्ड के तहत इंटर डिविजनल शील्ड फॉर ट्रैक मशीन, ऑपरेटिंग शील्ड, स्टोर शील्ड, स्क्रैप मोविलाइजेशन शील्ड फॉर द वेस्ट डिविजन, सिग्नल टेलिकॉम शील्ड, सर्वे एंड कंस्ट्रक्शन शील्ड  के साथ अतिप्रतिष्ठित महाप्रबंधक दक्षता शील्ड (संयुक्त रूप से) रतलाम मंडल को प्रदान की गई। यह मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लगन एवं कार्य के प्रति समर्पण के कारण ही संभव हुआ है।
 
Ratlam: 67th 'Rail Week' of Ratlam Division, DRM gave awards to 220 railway workers for excellent work
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 220 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। - फोटो : सोशल मीडिया
67वें रेल सप्ताह पुरस्कार के तहत वर्ष 2021-22 में मंडल स्तर पर भी विभिन्न विभागों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं रख-रखाव के लिए दक्षता शील्ड प्रदान की गई। इनमें सर्वश्रेष्ठ मालगोदाम के लिए देवास मालगोदाम को, सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन में ए श्रेणी के लिए उज्जैन एवं चित्तौड़गढ स्टेशन संयुक्त रूप से, बी श्रेणी के लिए नीमच स्टेशन, डी श्रेणी के लिए शुजालपुर स्टेशन एवं ई श्रेणी के लिए पीपलोद स्टेशन को प्रदान की गई। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रेलपथ खंड के लिए उज्जैन पूर्व, सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित कर्षण डिपो (ओएचई) के लिए मंदसौर एवं सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित इलेक्ट्रिक (पावर डिपो) के लिए इंदौर को शील्ड प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ संरक्षित रनिंग रूम के लिए रनिंग रूम रतलाम को शील्ड प्रदान की गई।
 
कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता के अतिरिक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी, मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारी एवं पुरस्कार ग्रहण करने वाले उपस्थित रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed