{"_id":"637f6f295a89174c35118933","slug":"ratlam-truck-rammed-bike-riders-on-railway-track-two-youths-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ratlam: बाइक सवारों को रौंदता हुआ रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, तीन लोगों की मौत, ट्रेनें भी रोकना पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: बाइक सवारों को रौंदता हुआ रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, तीन लोगों की मौत, ट्रेनें भी रोकना पड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:49 PM IST
सार
Ratlam: बाइक सवारों को रौंदता हुआ रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, तीन लोगों की मौत, ट्रेनें भी रोकना पड़ी Ratlam: Truck rammed bike riders on railway track, two youths died, trains also had to be stopped
विज्ञापन
1 of 3
रतलाम मंडल के बामनिया स्टेशन पर हादसा हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के रतलाम मंडल के बामनिया रेलवे स्टेशन के पास हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित हो गया। रेलवे फाटक के पास खड़े तीन लोगों को रौंदते हुए ट्रॉला दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक में जा घुसा। दो युवकों की घटनास्थल पर तो एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद रतलाम और आसपास के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोकना पड़ा। हादसे को लेकर मृतक के स्वजन और अन्य सामाजिक संगठन ने शव रेलवे ट्रैक पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि मृतक के स्वजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदर्शन के दौरान करीब चार घंटे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक बंद रहा।
2 of 3
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर बामनिया-अमरगढ़ स्टेशन के बीच कोटा स्टोन पत्थर से भरा एक तेज रफ्तार ट्रॉला (आरजे, 17 जीए 8187) बाइक सवारों को रौंदता हुआ निकला। ट्रॉला रतलाम से खवासा की ओर जा रहा था। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रॉला बंद रेलवे फाटक से जा टकराया। करवड़ निवासी मनोरमा भंडारी, सुभाष भंडारी व रामपुरिया निवासी कालू डोडिया फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे कि अनियंत्रित ट्रॉले की चपेट में आ गए। हादसे में मनोरमा और कालू की मौके पर ही मौत हो गई। करवड़ के सुभाष भंडारी को प्राथमिक उपचार के बाद गोधरा भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
3 of 3
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
इस हादसे को लेकर मृतक के स्वजन और अन्य सामाजिक संगठन ने शव रेलवे ट्रैक पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि मृतक के स्वजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदर्शन के दौरान करीब 4 घंटे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक बंद रहा।हादसे की सूचना डीआरएम सहित रेलवे के अधिकारी को दी गई। सभी अफसर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि ट्रॉला घुसने से बतौर सुरक्षा रेलों को रोका गया था। ट्रक को हटाकर ट्रैक साफ किया गया और ट्रेनों को फिर से शुरू किया गया।
मामले को लेकर एसडीएम अनिल राठौर ने कहा कि मृतक के परिजनों ने दो लाख रुपये और परिजनों में से किसी एक को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है। एसडीओपी सोनू डावर, तहसीलदार जगदीश वर्मा का कहना है कि उचित मुआवजा दिलवाने का मृतक के परिजनों को दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग ट्रैक से हटे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।