फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कैनो कयाकिंग के ट्रायल में पांच राज्यों के खिलाड़ी हुए शामिल, 13 लड़के और 12 लड़कियों का हुआ चयन

Mon, 27 Feb 2023 12:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:06 PM IST
सार

अगले माह सहस्त्रधारा में चैंपियनशिप से पहले अभ्यास शिविरों का आयोजन हो सकता है। इसके बाद सहस्त्रधारा स्थल पर ही लगभग एक माह का नेशनल कैंप लगेगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को संघ एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित किया जाएगा

विज्ञापन
Players from five states participated in the trial of canoe kayaking, 13 boys and 12 girls were selected
कैनो कायाकिंग के ट्रायल में शामिल हुए पांच राज्यों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
महेश्वर में कैनो कायाकिंग के ट्रायल में देश के पांच राज्यों के 34 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मध्यप्रदेश खेल अकादमी के अलावा गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, आंध्रप्रदेश राज्य के खिलाड़ियों ने सहस्त्रधारा की 16 लाख गैलन प्रति घंटा  तेज धार के विपरीत छह अपस्ट्रीम गेट को मिनिमम समय में विदाउट पेनल्टी बोट चलाकर प्रदर्शन किया है, जिसमें 25 खिलाड़ियो का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में 13 लड़के 12 लड़कियां शामिल हैं। 

 
Players from five states participated in the trial of canoe kayaking, 13 boys and 12 girls were selected
25 खिलाड़ियों का हुआ चयन - फोटो : अमर उजाला
ट्रायल कैंप में कैनो कयाकिंग खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। इसमें के 1 मेन में 7. सी-1 मेन में 6 - 1 वूमन में 6 व सी-1 वूमन में 6 में खिलाड़ियों के चयन की उम्मीद है। कैंप के दौरान इस खेल से जुड़े 11 तकनीकी अधिकारी व कोच ने खिलाड़ियों के चयन की भूमिका निभाई। इनमें मुख्य रूप से बिल्कीस मिर, देवेंद्र गुप्ता, योगेंद्र सिंह राठौड़, सागर टोंडी, जगमोहन बाधम, कुलदीप सिंह कीर, मनीष इमोलिया, प्रिंस परमार, सुरजीत बाथम, आयुष सोलंकी, चंपा मौर्य, आकाश बाथम शामिल थे।
 
Players from five states participated in the trial of canoe kayaking, 13 boys and 12 girls were selected
ट्रायल कैंप में कैनो कयाकिंग खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
थाई में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के बाद तीन और चैंपियनशिप इस साल प्रस्तावित हैं। इनमें थाईलैंड में ही जूनियर एशियन चैंपियनशिप, अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप होगी। इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन भी होना है। अगले माह सहस्त्रधारा में चैंपियनशिप से पहले अभ्यास शिविरों का आयोजन हो सकता है। इसके बाद सहस्त्रधारा स्थल पर ही लगभग एक माह का नेशनल कैंप लगेगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को संघ एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित किया जाएगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed