फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neemuch News: नीमच में हुए कार हादसे में दो और दोस्तों की मौत, घटनास्थल पर ही मारे गए थे तीन दोस्त

Thu, 15 Feb 2024 05:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 15 Feb 2024 05:35 PM IST
सार

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात चौथखेड़ा चौराहे पर हुए सड़क हादसे में दो और दोस्तों की मौत हो गई है। तीन दोस्तों की मौत तो घटनास्थल पर ही हो गई थी। 
 

विज्ञापन
Neemuch News: Two more friends died in a car accident in Neemuch, three friends were killed on the spot.
नीमच में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो और दोस्तों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

नीमच बायपास चौथखेड़ा चौराहे पर सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात हुए कार हादसे में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। अब दो और घायल युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनके नाम संजय पाटीदार और शेलेंद्र सिंह राजपूत बताया गया है। दोनों का उदयपुर में इलाज चल रहा था। हादसे में अब तक कुल पांच युवकों की मौत हो चुकी है। घायल राजेश का चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। सभी युवक आलोट तहसील के ग्राम डाबड़िया और तालोद के रहने वाले थे जो सांवलियाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। उसी दौरान नीमच में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।


 

Neemuch News: Two more friends died in a car accident in Neemuch, three friends were killed on the spot.
तीन दोस्तों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। - फोटो : अमर उजाला

तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही हो गई थी मौत
नीमच बायपास स्थित चौथखेड़ा चौराहे पर सोमवार-मंगलवार की रात करीब एक से दो बजे के बीच कार क्रमांक एमपी-09-जेडवी-7427 आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी थी। इस हादसे में कार में सवार कचरू उर्फ दीपेश पिता अनोखीलाल पाटीदार, उम्र 22 वर्ष, ओमप्रकाश उर्फ भोला पिता नागूलाल पाटीदार, उम्र 18 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम डाबड़िया तहसील आलोट तथा नरेंद्र सिंह पिता भवर सिंह राजपूत, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम तलोद तहसील आलोट जिला रतलाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। संजय पिता मोहनलाल पाटीदार, उम्र 23 साल, शैलेंद्र सिंह पिता भोपाल सिंह राजपूत, उम्र 22 साल, तथा धीरज पिता राजेश पाटीदार, उम्र 20 साल, घायल हो गए थे। घायलों में संजय पाटीदार तथा शेलेन्द्र राजपूत को गंभीर घायल होने के चलते उदयपुर रेफर किया गया था। गुरुवार सुबह इन दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।  

Neemuch News: Two more friends died in a car accident in Neemuch, three friends were killed on the spot.
नीमच में दुर्घटनाग्रस्त कार, जिसमें सवार पांच दोस्तों की मौत हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
शादी में बना सांवलियाजी दर्शन का प्लान, और निकल गए 
हादसे में घायल और मृतकों के ग्राम डाबड़िया और तालोद तहसील आलोट जिला रतलाम के बीच की दूरी महज दो किलोमीटर है। इसी वजह से इन सभी की आपस में दोस्ती थी। सभी युवक पास के गांव में दोस्त की शादी में शामिल होने का बोलकर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे निकले थे। फिर शादी में ही अचानक सांवलिया जी दर्शन करने का प्लान बन गया। शादी से सोमवार रात करीब 10 बजे अपनी कार से दर्शन के लिए निकले थे। नीमच के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दो दोस्तों की गुरुवार को उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच दोस्तों की हादसे में मौत होने से दोनों गांव में मातम छाया हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed