फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीमच की लाडली के हौसलों की उड़ान: पिता जज के ड्राइवर हैं, बेटी सिविल जज बनी, परीक्षा में सातवीं रैंक हसिल की

Fri, 29 Apr 2022 09:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 09:54 AM IST
सार

नीमच की लाडली के हौसलों की उड़ान: पिता जज के ड्राइवर हैं, बेटी सिविल जज बनी, परीक्षा में सातवीं रैंक हसिल की

विज्ञापन
Neemuch ki Ladli's spirits fly: Father is judge's driver, daughter becomes civil judge, achieved seventh rank in examination
परिवार के साथ वंशिता। - फोटो : अमर उजाला
अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो, तो लाखों मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक सकती। नीमच की वंशिता ने ऐसा ही एक प्रण लिया था, जिसे उन्होंने न केवल पूरा किया बल्कि अपने परिवार के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
Neemuch ki Ladli's spirits fly: Father is judge's driver, daughter becomes civil judge, achieved seventh rank in examination
पिता के साथ वंशिता। - फोटो : अमर उजाला
वंशिता ने पहले ही प्रयास में सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण की और सातवीं रैंक हासिल की। वंशिता के पिता अरविंद गुप्ता जावद में जज के ड्राइवर हैं। बेटी ने सिविल जज की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर पिता का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
Neemuch ki Ladli's spirits fly: Father is judge's driver, daughter becomes civil judge, achieved seventh rank in examination
वंशिता ने सिविल जज परीक्षा में सातवीं रैक हासिल की। - फोटो : अमर उजाला
नीमच की वंशिता के साथ ही जिले की एक और बेटी ने सिविल जज की परीक्षा पास की है। दुर्गा ने दूसरे प्रयास में सिविल जज की परीक्षा में सफलता हासिल की है। दुर्गा के पिता पुस्तक विक्रेता हैं। वंशिता और दुर्गा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। दोनों ही बेटियों ने कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षा में सफलता अर्जित कर अपनी मंजिल पाई है।

बता दें प्रदेश के न्यायालय में रिक्त 252 पदों के लिए लिखित परीक्षा मार्च में हुई थी, जिसमें देश भर के 350 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें नीमच शहर की दो बेटियों का भी चयन हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed