फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Politics : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- भाजपा ने किया विकास, एमपी का चुनाव कार्यकर्ता जिताएंगे

Tue, 01 Aug 2023 09:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 09:25 AM IST
सार

MP Politics : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- भाजपा ने किया विकास, एमपी का चुनाव कार्यकर्ता जिताएंगे

विज्ञापन
MP News: Union Minister Narendra Singh Tomar said – BJP has done development, workers will win MP elections
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही पार्टी है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश में राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति करती है। 


मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जीत की रणनीति की तैयारी के लिए केंद्र सरकार के कृषि मंत्री विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। लोकसभा में चल रहे गतिरोध वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि मणिपुर मामले में वो संसद में चर्चा करने को तैयार हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने सभी पार्टियों को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया है, लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होने से वो चर्चा से भाग रही है। मणिपुर हिंसा मामले पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर में तीन दिन रहे, जहां वे प्रभावित लोगों से मिले और कानून व्यवस्था का जायजा लिया और जो मदद हो सकती है, दी जा रही है, इस पर खुद प्रधानमंत्री अपना वक्तव्य दे चुके हैं।

MP News: Union Minister Narendra Singh Tomar said – BJP has done development, workers will win MP elections
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे मंत्री तोमर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए कृषि मंत्री ने मंच से एमपी के चुनाव को एक चुनौती बताते हुए कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ताओं को एक होना पड़ेगा। क्योंकि यह चुनाव संजय पाठक या शिवराज सिंह चौहान या नरेंद्र सिंह तोमर का नहीं है बल्कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी का है। बीजेपी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि आज भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। उनका संकल्प है कि 2025 में 65 लाख हेक्टेयर में सिंचाई करेंगे। कृषि की विकास दर 18 प्रतिशत है, जो सभी राज्यों से ज्यादा है। जनता के लिए कई योजनाएं बनी, घर-घर शौचालय बना, घर-घर में सिलेंडर पहुंचाया गया, हर गरीब को आवास देने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया गया। 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि यदि कांग्रेस सड़क बनाती तो क्या भाजपा सरकार को सड़क बनाने का काम करना पड़ता, यदि कांग्रेस घर-घर में बिजली देती तो क्या भाजपा सरकार को अधिक बिजली पैदा करना पड़ती। कांग्रेस की सरकार सभी क्षेत्रों में फेल हुई है। कांग्रेस के कमलनाथ ने कहा था कि वे बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन उनकी सरकार में किसी बेरोजगार को भत्ता नहीं मिला। मंत्री तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में यह नारा होता था ..जब तक रहेगा दिग्गी, तब तक घर में रहेगी डिब्बी।

बरही पहुंचने से पहले मंत्री तोमर ने विजयराघवगढ़ के बनने वाले श्री हरिहर तीर्थ स्थल पहुंचकर निर्माण होने वाले मंदिरों का जायज़ा भी लिया। स्थानीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने हरिहर तीर्थ पर होने वाले मंदिर निर्माण पर जानकारी दी। धार्मिक नगरी के रूप डेवलप होते विजयराघवगढ़ को देख नरेंद्र सिंह तोमर विधायक संजय पाठक की तारीफ करते नजर आए।
MP News: Union Minister Narendra Singh Tomar said – BJP has done development, workers will win MP elections
विधायक संजय पाठक के साथ मंत्री तोमर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मध्यप्रदेश चुनाव पर सीएम शिवराज के चेहरे पर ही चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामूहिक नेतृत्व वाला दल है और सभी कार्यकर्ता मिलकर ये चुनाव लड़ेंगे। शिवराज सिंह जी हमारे मुख्यमंत्री है और हमारे नेता है। स्थानीय विधायक संजय पाठक ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सभी वादे पूरे किये हैं और अब सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में भूमिका निर्वहन करेगी। 

इस दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि एमपी में कांग्रेस की कृषक न्याय योजना झूठ की योजना है यह पुरानी है, पिछले चुनाव पर बेरोजगारी भत्ता और किसानों की कर्जमाफ़ी की बात हुई थी जो असत्य है, जनता सब समझ चुकी है। आगामी 15 अगस्त से शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तोमर ने निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की पहली यात्रा भी फेल हो गई थी और दूसरी भी फेल हो जाएगी। कर्नाटक चुनाव के कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि किसी एक स्थान में चुनाव जीतने से कोई फर्क नहीं पड़ता। पिछली बार छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हारने के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा जीती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed