फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: नीमच में सीएम मोहन यादव का जन आभार यात्रा, साढ़े सात सौ करोड़ की दी सौगातें

Fri, 23 Feb 2024 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 08:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को नीमच पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया और दशहरा मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने साढ़े सात सौ करोड़ से ज्यादा के विकास कामों की सौगात दी। 

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav's public gratitude yatra in Neemuch, gifts worth seven hundred and fifty crores given
नीमच में जनसभा को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को नीमच पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया और दशहरा मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने साढ़े सात सौ करोड़ से ज्यादा के विकास कामों की सौगात दी। 


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर सबको गर्व है। देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व चल रहा है। देश में सर्वधर्म सम्भाव ही शासन संचालन का आधार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश संभावनाओं के आधार पर विकास के मार्ग का अनुसरण कर रहा है और भावनाओं के आधार पर सनातन संस्कृति को सम्मानित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार तेज गति से विकास को समर्पित है। इसी का प्रमाण है कि बड़ी संभावना वाले नीमच जिले में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने विकास की इस प्रक्रिया में नीमच वासियों से सहयोगी बनने का आव्हान किया।
 
MP News: CM Mohan Yadav's public gratitude yatra in Neemuch, gifts worth seven hundred and fifty crores given
नीमच में सीएम यादव ने साढ़े सात सौ करोड़ की सौगात दी। - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चुनी हुई सरकार से लोगों की आशाएं- अपेक्षाएं होती हैं और  सरकार की विकास के लिए  जवाबदारी होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता की सभी आशाओं अपेक्षाओं को पूरा किया है और देश के सामने विद्यमान सभी चुनौतियों का  दृढ़ता पूर्वक सामना किया है। राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भारत को दुनिया का नम्बर एक देश बनाने के लिए संकल्पित है। भारत को भव्य, समृद्ध और सबल बनाने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है। 

54 लाख लोगों को लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो कहा वह करके दिखाया है। वर्षो से कुलपति कहे जाने वाले अब कुलगुरू कहलाएंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में 54 लाख लोगों को लाभ मिला है। टंट्या मामा के नाम से विश्वविद्यालय स्थापित किया है। तात्या टोपे, अवंतिबाई लोधी आदि महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब 3 हजार की जगह 4 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह जनता के दर्द को समझने वाली सरकार है। जनतंत्र में जनता का स्थान सर्वोपरि है, जनता के मामलों में सरकार कोई समझौता नहीं करेगी। जमीन की रजिस्ट्री करवाते ही अब नामांतरण की व्यवस्था सरकार ने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच मेरे ह्दय का टुकडा है, सच्चे अर्थों में मेरा घर यही है। नीमच और उज्जैन में मेरे लिए कोई फर्क नहीं है। हमने सरकार बनते ही कैलेण्डर में विक्रम संवत को स्थान देकर गौरांवित किया है।  

 
MP News: CM Mohan Yadav's public gratitude yatra in Neemuch, gifts worth seven hundred and fifty crores given
सीएम मोहन यादव का नीमच में जन आभार यात्रा के दौरान जमकर स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नीमच में अनेक घोषणाएं कीं। नीमच के कन्या महाविद्यालय में स्टेडियम बनाने, भादवामाता में 20 बेड का हॉस्पिटल बनाने और फिजियोथेरेपिस्ट की व्यवस्था करने, नीमच शहर की बंगला बगीचा व्यवस्थापन की समस्या का समाधान करने, कुकड़ेश्वर में नवीन कॉलेज स्वीकृत करने, कुकड़ेश्वर में बायपास निर्माण की बात कही। सिंगोली कॉलेज का उनयन्न कर, स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने, जावद के 40 बेड के अस्पताल को 100 बेड में उन्नयन करने, रतनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क उन्नयन करने, जावद से मोरवन सडक को डबल करने, आंतरी माता से भादवामाता तक की सडक के बीच में नलखेडा से सावन तक छूटी हुई 12.5 कि.मी. सडक का निर्माण करवाने की स्वीकृति दी गई। नीमच हवाई पट्टी को उन्नयन करने और नीमच से एयर एम्बुलेंस की सेवाएं उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा, कि प्रदेश भर में सरकार व्दारा एयर एम्बुलेंस की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने निर्णय लिया है, कि अब किसी भी मृतक का शव अस्पताल से घर पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गांधी सागर से 3200 करोड की नीमच जिले की नई सिंचाई परियोजना स्वीकृत करने की घोषणा भी की।  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच में 752.09 करोड की लागत के विभिन्न 20 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर पट्टिका का अनावरण किया।  इनमें 593.48 करोड के 4 कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 158.61 करोड लागत के विभिन्न 16 कार्यो का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री जी व्दारा किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री  ने कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान नीमच पर विभिन्न विभागों व्दारा विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav's public gratitude yatra in Neemuch, gifts worth seven hundred and fifty crores given
नीमच में सीएम मोहन यादव ने कई सौगातें दीं। - फोटो : सोशल मीडिया
नीमच हैलीपैड पर स्वागत
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का नीमच प्रवास के दौरान उनके आगमन पर नीमच हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत स्वरूप इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव को पुष्प गुच्छ भेंट किए। हेलीपैड पर ही पुलिस बैंड द्वारा सलामी दी गई। 

नीमच में मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नीमच में जन आभार यात्रा में व्यापक मात्रा में जनसैलाब उमड़ा। जन आभार यात्रा बस स्टैंड फवारा चौक से प्रारंभ हुई तथा सब्जी मंडी चौराहा, कमल चौक, भारत माता चौराहा, विजय टाकीज चौराहा पर जाकर यात्रा का समापन हुआ। नीमच जिले की आम जनता ने मुख्यमंत्री को जगह-जगह रोक कर पुष्प वर्षा कर, भव्य स्वागत किया। आभार यात्रा के दौरान आम जनता में बहुत उत्साह देखने को मिला। जन आभार यात्रा में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का अद्भुत व भव्य स्वागत किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed