फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: लिव-इन में रह रही दृष्टिहीन महिला हुई गर्भवती, चाइल्डलाइन ने कराया पार्टनर से विवाह

Tue, 29 Nov 2022 01:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 29 Nov 2022 01:38 PM IST
सार

दमोह जिले में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशन में रह रही दृष्टिहीन महिला गर्भवती हो गई। इस पर चाइल्डलाइन ने उसके लिव-इन पार्टनर के साथ उसका विवाह कराया, ताकि उसे और उसके बच्चे को सभी सुविधाएं मिल सके।  

विज्ञापन
MP News: Blind woman living in live-in became pregnant, childline got married to her partner
दमोह में दृष्टिहीन महिला के साथ युवक ने किया विवाह। - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। युवक एक साल से दृष्टिहीन महिला के साथ लिव-इन था। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। आंगनवाड़ी में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ क्योंकि शादीशुदा नहीं था। इस पर चाइल्डलाइन लिव-इन पार्टनरों की शादी कराई, ताकि उन्हें सभी सुविधाएं मिल सके। 



दमोह जिला कलेक्टर के कार्यालय में सोमवार को यह विवाह संपन्न हुआ। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित दंपती को शुभकामनाएं दी हैं। 
 

MP News: Blind woman living in live-in became pregnant, childline got married to her partner
दमोह में वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नववधु। - फोटो : अमर उजाला
एक साल से रह रहे थे साथ 
तेंदूखेड़ा ब्लॉक के 27 मील गांव निवासी राघवेंद्र सिंह गोंड एक  साल पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर गए थे। वहां कलंदरी विश्वकर्मा से मुलाकात हुई। कलंदरी दोनों आंखों से देख नहीं सकती। वह दृष्टिहीन है। राघवेंद्र के कहने पर वह उसके साथ रहने तेंदूखेड़ा आ गई। दोनों परिवार के साथ रहने लगे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। राघवेंद्र उसे आंगनवाड़ी ले गया तो वहां शादी-शुदा नहीं होने की वजह से रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। तब चाइल्डलाइन को सूचना दी गई। उसके हस्तक्षेप के बाद कलंदरी और राघवेंद्र वैवाहिक बंधन में बंध गए। 

 
MP News: Blind woman living in live-in became pregnant, childline got married to her partner
दमोह में केंद्रीय मंत्री ने नवविवाहित दंपती को दी शुभकामनाएं। - फोटो : अमर उजाला
कागजी कार्यवाही से हुआ विवाह
चाइल्डलाइन को सूचना मिली तो उसने गांव पहुंचकर दोनों की शादी की पहल की। दमोह कलेक्टर दफ्तर में कागजी कार्यवाही कर दोनों का विवाह संपन्न कराया। इसके बाद दोनों को सरकारी सुविधाओं का लाभ भी शुरू हो गया। इस दौरान एक बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने भी नवदंपती को शुभकामनाएं दी। 

दोनों परिवार है खुश 
लड़की की मां बैसखिया इस विवाह से काफी खुश है। उनकी बेटी के साथ-साथ बेटा भी दृष्टिहीन है। बैसखिया ने उसकी दृष्टिहीन बेटी का हाथ थामने वाले राघवेंद्र की तारीफ की। वहीं, राघवेंद्र की मां संतोष रानी गौड़ ने बताया कि वह भी काफी खुश हैं क्योंकि उनकी बहू भले ही दोनों आंखों से देख नहीं सकती, लेकिन वह घर का पूरा काम कर लेती है। इससे उन्हें काफी खुशी है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed