फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: करोड़ों की लागत से बनने वाले हरिहर तीर्थ का भूमिपूजन, सीएम शिवराज ने मंच से गाया राम भजन

Mon, 12 Jun 2023 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 09:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सोमवार को श्री हरिहर तीर्थ का भूमिपूजन संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने भूमिपूजन के बाद मंच से भजन भी गाए। 
 

विज्ञापन
MP News: Bhoomipujan of Harihar Tirth, built at a cost of crores, CM Shivraj sang Ram Bhajan from the stage
सीएम शिवराज ने मंच से भजन सुनाया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सोमवार को श्री हरिहर तीर्थ का भूमिपूजन संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने भूमिपूजन के बाद मंच से भजन भी गाए। 


सीएम शिवराज ने कहा कि ईश्वर की कृपा और गुरुओं के आशीर्वाद से शुभ संकल्पों की सिद्धि होती है। मैं विधायक संजय पाठक को इस शुभ संकल्प के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपने श्री हरिहर तीर्थ क्षेत्र की बहुत ही सुंदर कल्पना की है। इस तीर्थ क्षेत्र के निर्माण में जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी वह हम सब मिलकर करेंगे। 
 
MP News: Bhoomipujan of Harihar Tirth, built at a cost of crores, CM Shivraj sang Ram Bhajan from the stage
सीएम शिवराज ने हरिहर तीर्थ क्षेत्र का भूमिपूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ के ग्राम बंजारी में हुए आयोजन में शामिल होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम जगतगुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अवधेशानंदजी गिरि महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। विजयराघवगढ़ को देश में एक नई पहचान देने के लिए श्री हरिहर तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

विधायक संजय पाठक की मानें तो यहां 12 ज्योतिर्लिंग, अयोध्या में बनने वाली श्री राम मंदिर का छोटा स्वरूप, माता शबरी का मंदिर, निषादराज का मंदिर, भारत माता का मंदिर, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों सहित भगवान विष्णु का विराट रूप जैसे विभिन्न मंदिरों का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं इन सब के बीच भगवान परशुराम की गगनचुंबी 108 फीट अष्टधातु की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। जिससे सभी लोग एक ही स्थान पर सभी चीजों के दर्शन कर सकें। पाठक ने कहा कि मेरा मानना है श्री हरिहर तीर्थ तकरीबन तीन साल में बन जाएगा, जिससे न सिर्फ विजयराघवगढ़ की पहचान पूरे देश में होगी बल्कि यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से भी सीधे जुड़ेंगे। 
 
MP News: Bhoomipujan of Harihar Tirth, built at a cost of crores, CM Shivraj sang Ram Bhajan from the stage
कटनी में हैलीपेड से उतरते ही बहनों से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार्मिक कार्यों के भूमिपूजन के बाद भक्ति में रम चुके थे, जिसका असर सभा मंच पर देखने को मिला। सीएम शिवराज ने श्री राम भजन 'राम भजन सुखदाई, जपो रे मेरे भाई ये जीवन दो दिन का...' गाकर लोगों का मन मोह लिया। आपको बता दें श्री हरिहर तीर्थ के लिए शासन द्वारा 12 एकड़ की भूमि और प्राथमिक तौर पर 10 करोड़ की राशि जारी की गई है ताकि तीर्थ स्थल को बेहतर स्वरूप मिल सके। वही ये कार्यक्रम पूरे 5 दिन तक चलेगा जहां देशभर के संत पहुंचेंगे और धर्मगुरुओं के सभाएं भी आयोजित होने की बात समाने आई है।

बहनों से मिलने पहुंचे
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कटनी जिले के बंजारी स्थित हेलीपेड में हेलीकॉप्टर से उतरते ही अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री श्री चौहान के इंतजार में पलक पांवड़े बिछाए बैठी लाड़ली बहनों से सीधे मिलने पहुंचे। उन्होंने लाड़ली बहनों के सिर पर हाथ रख कर उन्हें खुश रहने का आशीर्वाद दिया और कुशल-क्षेम पूछी। बहनों ने मुख्यमंत्री का दिल खोल कर और पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हाथों में "भैया जी को धन्यवाद" लिखी तख्तियां लेकर खड़ी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed