फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: नार्वे के डेलिगेट बोले इंदौर का स्वच्छता माडल तो अब पूरी दुनिया को सीखना चाहिए

Sun, 11 Jun 2023 07:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 11 Jun 2023 07:02 PM IST
सार

महापौर ने बताया जनसहयोग, जज्बे और समग्र प्रयासों से कचरे के ढेर वाला शहर स्वच्छता में नंबर वन बना
 

विज्ञापन
swachh bharat mission norway delegates in india
महापौर के साथ मीटिंग - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
नार्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहेम ने अपने दल के साथ इंदौर के स्वच्छता माडल को समझा। उन्होंने यहां पर आकर महापौर भार्गव से कहा कि इंदौर दौरे के दौरान यहां की स्वच्छता से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं। एअरपोर्ट से लेकर यहां तक मार्ग में किसी प्रकार का कोई कचरा मुझे नहीं दिखा। उन्होंने महापौर से मिलते ही इंदौर की सफाई की तारीफ करते हुए, कहा कि इंदौर स्वच्छता में लगातार छह बार नंबर वन रहा है, यह सब कैसे हुआ? इस पर महापौर ने कहा कि इंदौर शहर में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया गया, जिसमें यहां के जागरूक नागरिकों की जन सहभागिता रही। जनप्रतिनिधियों के साथ तथा निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रियता ने भी इसमें अहम रोल निभाया। महापौर ने उन्हें बताया कि इसके साथ ही इंदौर में पर्यावरण संरक्षण के तहत 100 से अधिक स्थानों पर बनाए जा रहे अहिल्या वन के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर नार्वे के अन्य डेलीगेशन के अलावा मुख्यमंत्री इंटर्न के दस सदस्यों का दल भी उपस्थित था। सभी ने कहा कि अब इंदौर का स्वच्छता माडल तो पूरी दुनिया को सीखना चाहिए। 


समझी पूरी प्रक्रिया
महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर जनता की सहभागिता से स्वच्छता का सिरमौर बना और आगामी समय में इसी क्रम को जारी रखा जाएगा। वहीं देश में इंदौर नगर निगम के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए, सोलर प्लांट के लिए ग्रीन बॉण्ड जारी किया गया, जिसमें देश व अन्य प्रदेश का अच्छा प्रतिसाद मिला है, साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार से इंदौर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से सेग्रिगेट कचरा एकत्रित किया जाता है, जिसमें निकलने वाले वेस्ट का किस प्रकार से मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से निपटान किया जाता है तथा गीले कचरे से किस प्रकार से बायो सीएनजी गैस का निर्माण ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थित प्लांट में किया जाता है। 

बायो सीएनजी गैस का भी अवलोकन किया 
इसके पश्चात नार्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहेम द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी गैस का भी अवलोकन किया गया। यहां पर अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा द्वारा किस प्रकार से बायो सीएनजी गैस का निर्माण प्लांट में होता है उसके निपटान आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार से यहां पूर्व में कचरे के बड़े बड़े ढेर हुआ करते थे, जिसके निपटान के साथ ही वेस्ट से आय अर्जित की जा रही, इसके संबंध में भी जानकारी दी गई।
swachh bharat mission norway delegates in india
पोहा पार्टी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
जिस बैकलेन में गंदगी पसरी रहती थी वहीं पर हुई पोहा पाटी 
शहर के जागरूक नागरिकों व रहवासी संगठनों के सहयोग से वार्ड 49 तिलक नगर की स्वच्छ व सुंदर बेकलेन में 3 आर कंसेप्ट पर आकर्षक साज-सज्जा की गई एवं इसके साथ ही पोहा पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया व जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय रहवासी पोहा पार्टी में सम्मिलित हुए। सभी ने इंदौर को स्वच्छता में सातवां अवार्ड दिलाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर महापौर भार्गव ने कहा कि हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से इंदौर स्वच्छता का सातवां आसमान छुएगा, आप सभी स्वच्छता अभियान में सहयोग कर इसे स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने में सहयोग करें। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता केवल मुख्य सड़कों तक ही सीमित नही है, इंदौर की मुख्य सड़कों के साथ ही कॉलोनियों की बैकलेन को भी इतना स्वच्छ बनाया जा रहा है कि यहां कई तरह की एक्टिविटी की जा रही है, जिसमें बैकलेन में क्रिकेट, बैकलेन में बॉलीबॉल व अन्य खेलो का संचालन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed