फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एमपी में भरी हुंकार, प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे रीवा

Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेैश में अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार सहित शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। रीवा के सिरमौर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कई कई बड़ी चुनावी वादे भी किए।

विज्ञापन
MP Election 2023: Akhilesh Yadav roared in MP, reached Rewa to campaign in favor of the Sp candidate
रीवा के सिरमौर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हुंकार भरी। - फोटो : सोशल मीडिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी सभा को संबोधित करने रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा पहुंचे यहां पर उन्होंने सपा प्रत्याशी लक्ष्मण तिवारी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। अखिलेश यादव को सुनने हजारों की तादाद में जनता भी पहुंची। इस दौरान अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार सहित मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। रीवा के सिरमौर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कई कई बड़ी चुनावी वादे भी किए।




यादव ने कहा कि आपका वोट विधानसभा चुनाव में एक संदेश देगा। इस चुनाव को देश का चुनाव समझें न केवल मध्य प्रदेश का। भाजपा अपने किए हुए वादों को पूरा नहीं करती है। मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार पहले लोगों को गरीब बनाती है बाद में उसे योजनाएं बनाकर लाडली बहना बनाती है। उन्होंने कहा कि हजार या फिर 3000 रुपये से बहनों का सम्मान नहीं होना है। क्या इतने से उनका गुजारा होगा? नहीं होगा। अगर मध्य प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम बहनों को 6000 रुपये महीने देने के योजना लाएंगे।





 
MP Election 2023: Akhilesh Yadav roared in MP, reached Rewa to campaign in favor of the Sp candidate
रीवा के सिरमौर में सपा के सम्मेलन में पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
हमारे साथी कह रहे हैं आओ प्रधानमंत्री बन जाओ
जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी हमारे कई साथी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बन जाओ, प्रधानमंत्री की रेस में समाजवादी खड़े हो जाओ। हम तो इतना जानते हैं कि जिसे भी प्रधानमंत्री बनना है, वो उत्तर प्रदेश में आ जाए।

मप्र विधानसभा चुनाव में सिरमौर से सपा ने लक्ष्मण तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा 'लाडली बहना लेमन जूस है शिवराज सिंह चौहान 18 साल से जनता को लूट रहे हैं। अब चाहे मंत्री उतारो या संत्री, भाजपा की हार तय है।

किए ये वादे
  • गरीब परिवार को आवास के लिए 4 लाख देंगे
  • सोलर पैनल के जरिए प्रत्येक गांव को रोशन करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed