फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM in Morena: जन आभार यात्रा में शामिल हुए सीएम, सात लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5151 करोड़ कर्ज राशि वितरित

Thu, 01 Feb 2024 11:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 11:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों और मजदूरों का हक किसी को खाने नहीं देंगे। प्रदेश के अंदर कोई भी फैक्ट्री चलते चलते बंद हो जाए तो किसानों और मजदूरों को उनका बकाया पैसा देने की जिम्मेदारी राज्य शासन की होगी।

विज्ञापन
CM in Morena: CM participated in Jan Abhaar Yatra, distributed loan amount of 5151 crore to seven lakh youth
मुरैना में जन आभार यात्रा में सीएम मोहन यादव और विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
रोजगार दिवस के अवसर पर प्रदेश के सात लाख से ज्यादा युवाओं को गुरुवार को स्वरोजगार के लिए 5151 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित किए गए। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने और सेना में नई ऊर्जा लाने के लिए शुरू की गई अग्निवीर योजना में प्रदेश के युवाओं को चयनित कराने के लिए प्रति बैच 360 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। 


मुरैना में रोजगार दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रशिक्षण में युवाओं को गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और सामान्य अध्ययन जैसे विषयों की कोचिंग दी जाएगी। इस प्रशिक्षण से युवाओं को अग्निवीर योजना में चयन में मदद मिलेगी। अग्निवीर सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से मिले रोजगार और स्वरोजगार से युवाओं के जीवन में नव सुख जीवन का सूरज उदय होगा।

नदी से नदी जोड़कर बहेगी विकास की धारा
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना नदी जोड़ो परियोजना का जिक्र करते हुए बताया कि नदी से नदी को जोड़कर गांव-गांव तक विकास की धारा बहाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। मध्य प्रदेश और राजस्थान को भी इस परियोजना का लाभ मिलना था, लेकिन पिछली सरकारों ने इसे लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और राजस्थान द्वारा संयुक्त रूप से पार्वती, काली सिंध और चंबल नदी को जोड़ने का महाभियान प्रारंभ हुआ है। इससे क्षेत्र में विकास होगा और समृद्धि आएगी।

 
CM in Morena: CM participated in Jan Abhaar Yatra, distributed loan amount of 5151 crore to seven lakh youth
मुरैना में जनआभार यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। - फोटो : सोशल मीडिया
किसानों को 56 करोड़ लौटाएंगे और नई फैक्ट्री लगवाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों और मजदूरों का हक किसी को खाने नहीं देंगे। प्रदेश के अंदर कोई भी फैक्ट्री चलते चलते बंद हो जाए तो किसानों और मजदूरों को उनका बकाया पैसा देने की जिम्मेदारी राज्य शासन की होगी। जानकारी मिली है कि मुरैना में एक शुगर फैक्ट्री कई सालों से बंद पड़ी है और किसानों का 56 करोड़ बकाया है। किसानों को उनका बकाया 56 करोड़ लौटाएंगे और नई फैक्ट्री लगवाएंगे। इसी तरह जैसे जेसी मिल्स ग्वालियर का पैसा भी मजदूरों को लौटाएंगे। किसानों और मजदूरों को कोई परेशान करे यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहीद पवन भदौरिया को किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में भिंड के सीआरपीएफ के जवान श्री पवन भदौरिया के कर्तव्य की बलिवेदी पर बलिदान पर श्रदापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि जान की बाजी लगाकर जो शूरवीर धरती मां को गौरवान्वित करते हैं वह समूची संस्कृति में पूजे जाते हैं। उनके बलिदान को जीवन भर स्मरण किया जाएगा।

चंबल की धरती ने बढ़ाया सनातन का मान
मुख्यमंत्री ने कहा की भारतीय सनातन संस्कृति लगातार आगे बढ़ने की संस्कृति है। सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः की भावना के साथ सबका कल्याण चाहते हुए अपने परिवार, कुटुंब और देश को आगे बढ़ने का संस्कार हमारी संस्कृति में है। कुटुंब परंपरा का पालन करते हुए अपनी जरूरत और सपना पूरा करने के साथ ही कुछ बचत भी हम रखते हैं। इसी कारण से हम दुनिया, हर काल में, हर युग में समृद्ध हैं, सुसंस्कृत हैं और सभी को सुखी संपन्न दिखाई देते हैं। इसी संस्कृति की महानता के कारण हम कई विदेशी आक्रांताओं की आंखों में खटकते हैं। 


 
CM in Morena: CM participated in Jan Abhaar Yatra, distributed loan amount of 5151 crore to seven lakh youth
युवाओं के जीवन में नया सवेरा होगा
मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रोजगार दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का यह कार्यक्रम अनुकरणीय है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के जीवन में नया सवेरा होगा। स्पीकर तोमर ने कार्यक्रम के लाभार्थी नौजवानों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 




प्रतीकात्मक ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया
सीएम यादव ने पीएम मोदी की रोजगार की गारंटी को पूरा करने की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 7 लाख से अधिक युवाओं को एक दिन में 5151 करोड़ 18 लाख 90 हजार रुपये की ऋण राशि के स्वीकृति पत्र प्रतीकात्मक रूप से प्रदान किया। यह अवसर अभूतपूर्व है जब एक दिन में सात लाख लोगों के हाथों को काम मिला। 

88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना में 88 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं पूजन किया। जिसमें अंबाह विकासखंड के थरा में 6 करोड़ 52 लाख रुपये, कमतरी में 6 करोड़ 29 लाख रुपये, विकासखंड पोरसा के रठा में 53 लाख रुपये, कसरंडा में 87 लाख रुपये, विकासखंड मुरैना में बंधा में 1 करोड़ 41 लाख रुपये, जैतपुर चंबल में 81 लाख रुपये, हिगोनाकला में 2 करोड़ 75 लाख रुपये, हिगोनाखुर्द में 2 करोड़ 12 लाख रुपये, जतावर में 2 करोड़ 24 लाख रुपये, कैथोडा में 2 करोड़ 89 लाख रुपये, खेदा मेवदा में 4 करोड़ 15 लाख रुपये, पिपरसेवा में 1 करोड़ 28 लाख रुपये, देवरी में 76 लाख रुपये, गलेथा में 3 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम पी. नरहरि सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन कार्यक्रम में साक्षी बने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed