चंबल के बीहड़ों में बदमाशों द्वारा मालगाड़ी ट्रेन लूटने की घटना सामने आई है। इसमें बदमाशों और आरपीएफ के बीच मुठभेड़ भी हुई। जमकर गोलियां चलीं। एक बदमाश घायल हुआ है। सर्चिंग के दौरान खेतों से 42 बोरी शक्कर की बरामद भी कर ली गई हैं। आगे की जांच जारी है।
2 of 4
अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक बोगी को काटकर उसमें से शक्कर की बोरी चोरी करने का प्रयास किया।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात सिकरौदा स्टेशन के आउटर पर खड़ी शकर से भरी मालगाड़ी से दो दर्जन से अधिक बदमाश बोरियां लूटकर ले जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। एक बदमाश को गोली लगने से घायल हुआ है। सुबह मौके भारी पुलिस बल पहुंचा। सर्चिंग के दौरान खेतों से 42 बोरी शक्कर की बरामद भी कर ली गई हैं। मालगाड़ी से कितनी बोरियां चोरी हुईं इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3 of 4
सर्चिंग के दौरान खेतों से 42 बोरी शक्कर की बरामद भी कर ली गई हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मुरैना के चंबल बीहड़ के निकट सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास रात लगभग 2 से 3 के बीच गोवा एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। जिसके चलते वहां से गुजर रही मालगाड़ी को रोककर उसका इंजन गोवा एक्सप्रेस में लगाकर रवाना किया गया। जिसके बाद वहां खड़ी मालगाड़ी से दो दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक बोगी को काटकर उसमें से शक्कर की बोरी चोरी करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस पर बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। आरपीएफ ने भी जवाबी फायरिंग की। लगभग आधा दर्जन राउंड फायरिंग के बाद बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद खेतों में जब सर्चिंग की गई तो 40 बोरी शकर और एक बदमाश घायल मिला। जिसके पैर में गोली लगी हुई थी। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
4 of 4
आरपीएफ की मानें तो इस घटना में लगभग 2 दर्जन से अधिक बदमाश शामिल थे।
- फोटो : अमर उजाला
चंबल में इस तरह से मालगाड़ी को लूटने का प्रयास की घटना लंबे समय के बाद सामने आई है। आरपीएफ की मानें तो इस घटना में लगभग 2 दर्जन से अधिक बदमाश शामिल थे। पुलिस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।