मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ओखलेश्वर धाम में एक चमत्कार देखने को मिला, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हनुमान जी की प्रतिमा पलकें झपकाती हुई नजर आ रही है। हालांकि अमर उजाला मंदिर के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
जानकारी के अनुसार मंदिर में हर महीने रोहणी नक्षत्र में 27 वें दिन हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है, वहीं, लोगों का दावा है कि इस बार के श्रृंगार के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा ने अपनी पलकें झपकाईं हैं। वायरल वीडियो में हनुमान जी पलकें झपकाते हुए नजर भी आ रहे हैं।
2 of 3
ओखलेश्वर धाम मंदिर में चमत्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
पुजारी ने बताया चमत्कार
मंदिर काफी पुराना है, इससे पहले भी मंदिर से जुड़ी इस तरह की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार वीडियो में साफ तौर पर हनुमान जी पलकें झपकाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंदिर में एक भक्त ने बनाया है जो कि श्रृंगार के समय का है, इसमें हनुमान जी की पलकें बंद और खुलती हुई नजर आ रही हैं। मंदिर में आने वाले भक्तों और पुजारी ने इसे चमत्कार बताया है।
3 of 3
ओखलेश्वर धाम
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान पूरी करते हैं। सालभर में 13 बार हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है।