फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maihar Bus Accident: जेसीबी-गैस कटर से बस काटकर निकाले गए यात्री और शव, तस्वीरों में मैहर हादसे का खौफनाक मंजर

Sun, 29 Sep 2024 04:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Sep 2024 04:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हैं। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल और 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Maihar Raod Accident Photos Gas Cutters Being Brought to Recover Bodies From Bus Inside Story Explained
मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। 45 यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे पत्थर से खड़े हाइवा से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही किसी का सिर फट गया, किसी के पैर की हड्डी टूट गई और किसा शरीर क्षत विक्षित हो गया। हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हैं। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल और 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 7 उत्तर प्रदेश के हैं। इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संवेदना जाहिर की है। 

Maihar Raod Accident Photos Gas Cutters Being Brought to Recover Bodies From Bus Inside Story Explained
मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 11 बजे मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र में हुआ। जहां, नेशनल हाईवे नंबर 30 पर सड़क किनारे खड़े हाइवा से आभा ट्रैवल्स की बस क्रमांक UP72 AT 4952 की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी, जिस कारण चालक उसे काबू नहीं कर सका। बस प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। इस दौरान पत्थर लोड कर सड़क किनारे खड़े हाइवा में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल जबकि 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Maihar Raod Accident Photos Gas Cutters Being Brought to Recover Bodies From Bus Inside Story Explained
जेसीबी की ली गई मदद। - फोटो : अमर उजाला

जेसबी और गैस कटर की मदद से बाहर निकाले शव और यात्री
हादसा इतना दर्दनाक था कि बस पूरी तरह पिचक गई और आधे से ज्यादा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कई यात्री उसमें फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेने पड़ी, साथ ही ही गैस कटर से बस काटकर यात्रियों और शवों बाहर निकालना पड़ा। रेस्क्यू अभियान करीब तीन घंटे चला, जो दो बजे तक पूरा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maihar Raod Accident Photos Gas Cutters Being Brought to Recover Bodies From Bus Inside Story Explained
मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में इनकी हुई मौत 
हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। जान गंवाने वाले लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव, विश्वप्रकाश पांडेय प्रतापगढ़ यूपी के रहने वाले हैं। वहीं, राजू उर्फ प्रांजल पिता जितेंद्र, अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल, रामनरेश गौतम, रमेश, विश्वनाथ पांचों जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है। धीरज कुमार शुक्ला भी उप्र के रहने वाले हैं। हादसे में महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले गणेश साहू पिता अजय कुमार साहू की मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए और जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। 

विज्ञापन
Maihar Raod Accident Photos Gas Cutters Being Brought to Recover Bodies From Bus Inside Story Explained
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला

घायलों में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के  
हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या 24 से ज्यादा है। ऐसे में पुलिस अब तक सभी घायलों की भी पहचान नहीं कर पाई है। अत जिन घायलों की पहचान हुई हैं उनमें नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) बीबीपुर, शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) इलाहाबाद, रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) जौनपुर, प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) संभलगंज, कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) जौनपुर, अजय कुमार साहू जौनपुर, गीता साहू पत्नी अजय कुमार साहू जौनपुर,  अब्दुल रकीब, प्रतापगढ़, सुफियान प्रतापगढ़, आरवी पिता अजय कुमार साहू (5) जौनपुर और आरुषि पिता अजय कुमार साहू (7) जौनपुर, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं, प्रवीण रामकुमार श्रीवास नागपुर, प्रमोद रामकुमार श्रीवास नागपुर और सरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव बदलापुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मप्र के रीवा जिले का रहने वाले अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता भी हादसे में घायल हुए हैं। अन्य घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।  

सीएम यादव ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- मैहर जिले में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर होने से नौ यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत ही दु:खद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है एवं मृतकों के परिजनों को नियमानुसार शासन की ओर से आर्थिक सहायता की जाएगी। 

यूपी के सीएम ने जाहिर की शोक संवेदना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मध्य प्रदेश प्रशासन से संपर्क स्थापित कर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed