बीते दो दिनों से मध्यप्रदेश के मैहर में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही थी, जिसके चलते कई घंटे तक जाम का भी सामना करना पड़ता था। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खानपान संबंधित सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से अब मैहर जिला प्रशासन के द्वारा सभी जगह बैरिकेडिंग स्थल पर खाने सहित जलपान एवं विश्राम की व्यस्था की गई है।
Mahakumbh Traffic: महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई जगह खानपान की व्यवस्था, जाम से बचने उठाया कदम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 05:02 PM IST
सार
सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद मैहर जिला प्रशासन ने जनभागीदारी के सहयोग से अमरपाटन ग्राम पर्सवाही प्वाइंट पर तंबू लगाकर खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक कर भोजन और पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
