फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Lok: महाकाल लोक का लोकार्पण करने पहुंचे पीएम मोदी अलग अंदाज में दिखे, तस्वीरों में देखें कब क्या पहना?

Tue, 11 Oct 2022 10:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Oct 2022 10:13 PM IST
सार

 Mahakal Lok: महाकाल लोक का लोकार्पण करने पहुंचे पीएम मोदी अलग अंदाज में दिखे, तस्वीरों में देखें कब क्या पहना?

विज्ञापन
Mahakaleshwar Corridor Inauguration pm Narendra Modi different look Mahakal Lok Lokarpan
इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने पहनावे को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। मंगलवार को भी उनका अलग अंदाज देखने को मिला। पीएम मोदी गुजरात के राजकोट में सभा करने गए तो उन्होंने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पहन रखा था। इसी लुक में वह शाम को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया।

Mahakaleshwar Corridor Inauguration pm Narendra Modi different look Mahakal Lok Lokarpan
बाबा महाकाल के मंदिर में पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करने के लिए रवाना हो गए। करीब 20 मिनट बाद वह उज्जैन पहुंचे। पीएम जब बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गए तो उन्होंने पूजन पद्धति के अनुसार सफेद धोती और शरीर पर सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे। पीएम मोदी ने करीब आधा घंटा महाकाल मंदिर में बिताया। 

Mahakaleshwar Corridor Inauguration pm Narendra Modi different look Mahakal Lok Lokarpan
महाकाल की पूजा के बाद पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने हल्के पीले कुर्ते, चूड़ीदार और ग्रे कलर की जैकेट पहन रखी थी। इसी पहनावे में पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहन से महाकाल कॉरिडोर का भ्रमण किया। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इलेक्ट्रिक वाहन पर सवार थे। सीएम ने पीएम मोदी को महाकाल लोक के बारे में जानकारी भी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakaleshwar Corridor Inauguration pm Narendra Modi different look Mahakal Lok Lokarpan
महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम देखते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

हवाई यात्रियों की दैनिक संख्या 4 लाख पहुंचने पर बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दैनिक घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या पूर्व-कोविड स्तर पर पहुंचने पर इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि पूरे देश में संचार एवं यातायात की स्थिति में सुधार आ रहा है। 9 अक्तूबर को घरेलू हवाई यात्री यातायात 4 लाख के स्तर को छू गया था जोकि कोविड के पहले की स्थितियो के करीब है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, महामारी से प्रभावित होने के बाद देश का नागरिक उड्डयन क्षेत्र संभल रहा है।

भारत में और बढ़ेगी हवाई यात्रा की मांग : अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात संगठन (आयटा) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फिलिप गोहो ने मंगलवार को कहा, कोविड-19 महामारी के बाद भारतीय विमानन क्षेत्र उबर रहा है। हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइंस कर्मचारियों की संख्या और मार्गों का विस्तार कर रही हैं। आयटा भारत समेत दुनिया भर में लगभग 290 एयरलाइनों का प्रतिनिधित्व करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed