{"_id":"628754f5030c754dc55415aa","slug":"mahakal-mandir-ujjain-devotees-will-not-get-entry-in-the-sanctum-sanctorum-from-may-23-to-27-know-what-is-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakal Mandir Ujjain: गर्भगृह में 23 से 27 मई तक श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा प्रवेश, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal Mandir Ujjain: गर्भगृह में 23 से 27 मई तक श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा प्रवेश, जानिए क्या है वजह
Fri, 20 May 2022 02:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 20 May 2022 02:14 PM IST
सार
Mahakal Mandir Ujjain: गर्भगृह में 23 से 27 मई तक श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा प्रवेश, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन
महाकाल के गर्भगृह में पांच दिन नहीं मिलेगा प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आगामी सोमवार से पांच दिनों तक श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। 29 मई को राष्ट्रपति के आगमन के चलते मंदिर में साफ-सफाई के कामों के चलते गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिसके चलते 23 मई से 27 मई तक गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इन पांच दिनों में श्रद्धालुओं को गर्भगृह के बाहर से ही बाबा महाकाल के दर्शन करने पड़ेंगे।
मंदिर में छह घंटे की जाएगी साफ-सफाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
पांच दिनों तक छह घंटे चलेगी साफ-सफाई
मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के उज्जैन आगमन के चलते मंदिर में लगी चांदी की नक्काशियों में साफ-सफाई और पॉलिश के कार्यों चलेंगे। हर दिन मंदिर के गर्भगृह में करीब छह घंटे तक रोजाना साफ सफाई की जाएगी। रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक साफ सफाई और साज सज्जा का काम चलेगा, मंदिर में चांदी की नक्काशियों से सजी दीवारों, मंदिर के दरवाजे, रूद्र यंत्र, सभा और मंडप हाल में साफ सफाई के कार्य होंगे।

नंदी हॉल के पीछे से कर सकेंगे दर्शन।
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे कर सकेंगे दर्शन
श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलेगा लेकिन वे नंदी हाल के पीछे गणपति मण्डपम् के बैरिकेट्स के पीछे से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को आएंगे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आएंगे। राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए मंदिर में विशेष सजावट और साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है, इस जगहों पर रंग-रौगन के साथ ही बोर्ड भी बदले जा रहे हैं।

राष्ट्रपति और पीएम के दौरे के चलते अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन।
- फोटो : सोशल मीडिया
अलर्ट पर पुलिस प्रशासन
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। प्रशासन ने होटल संचालकों को एहतियात बरतने और स्थानीय आईडी के आधार पर होटल में रूम बुक न करने की हिदायद दी है। साथ ही होटल में आने वाले यात्रियों की आईडी समेत सभी आवश्यक जानकारियां लेने की बात कही है। वहीं, होटल में ठहरने वाले हर व्यक्ति की जानकारी थाने में देने और होटल में लगे कैमरे की बैटरी बैकअप रखने को भी कहा गया है।
पुलिस कंट्रोल रूम में एडीएम संतोष टैगोर व एसएसपी इंद्रजीत बाकलवाल ने शहर के होटल संचालकों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि अगले दिनों में शहर में वीवीआइपी मूवमेंट हो रहा है। खासतौर पर महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं। ऐसे में किसी अनहोनी से बचने के लिए सावधानी की जरूरत है। विशेषकर होटलों में ठहरने वालों की निगरानी जरूरी है।