फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: कुपवाड़ा में शहीद अरुण शर्मा को कानड़ में दी अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब, लगाए देशभक्ति के नारे

Mon, 18 Apr 2022 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 06:46 PM IST
सार

अरुण शर्मा की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सड़क से लेकर भवनों की छतों तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा और एसपी राकेश कुमार सगर ने भी कानड़ पहुंचकर शहीद अरुण शर्मा को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Last farewell to martyr Arun Sharma in Kupwara in Kanad, crowds gathered, slogans of patriotism were raised
मध्य प्रदेश के बेटे को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मध्य प्रदेश के बेटे को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात उनका पार्थिव शरीर इंदौर एयरपोर्ट लाया गया, फिर वहां से गृहग्राम कानड़ लेकर आए। सोमवार को अंतिम विदाई दी गई।

 
Madhya Pradesh: Last farewell to martyr Arun Sharma in Kupwara in Kanad, crowds gathered, slogans of patriotism were raised
अरुण शर्मा की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
अरुण के सम्मान और शोक स्वरूप कानड़ के बाजार बंद रहे। सोमवार सुबह गृहग्राम कानड़ में श्रद्धांजलि सभा के बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें देशभक्ति के नारे और गीतों की गूंज के बीच भारत माता का जयकारा गुंजायमान हुआ। अरुण शर्मा की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सड़क से लेकर भवनों की छतों तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हर कोई अपने वीर जवान को अंतिम सलाम करके श्रद्धांजलि देना चाह रहा था। कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा और एसपी राकेश कुमार सगर ने भी कानड़ पहुंचकर शहीद अरुण शर्मा को श्रद्धांजलि दी और उनके पिता मनोहर लाल शर्मा से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया। देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां छांव से लेकर पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गई थी।
 
Madhya Pradesh: Last farewell to martyr Arun Sharma in Kupwara in Kanad, crowds gathered, slogans of patriotism were raised
कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में आगर जिले के रहने वाले अरुण शर्मा शहीद हो गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में आगर जिले के रहने वाले अरुण शर्मा शहीद हो गए। अरुण शर्मा को ड्यूटी के दौरान इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला तो वे उनसे सामना करने निकल पड़े। शर्मा टीम के साथ आतंकियों की गोलियों का जवाब दे ही रहे थे कि एक गोली उनके सिर में लग गई। शर्मा को पास के अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बची। इसके बाद टीम के लोगों ने उनके शहीद होने की पुष्टि की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed