फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा और सतना में सीएम की जनदर्शन यात्रा, रास्ते भर काफिले पर बरसते रहे फूल

Sat, 02 Jul 2022 01:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 01:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छिंदवाड़ा और सतना पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM's Jandarshan Yatra in Chhindwara and Satna, flowers kept showering on the convoy on the way
मुख्यमंत्री शिवराज ने भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जन आशीर्वाद मांगा। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छिंदवाड़ा और सतना पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा। जनदर्शन यात्रा के रूप में सड़कों पर निकले सीएम के काफिले का रास्तेभर फूलों से स्वागत किया गया। 


मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा और सतना की जनता से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में विकास कर रही है। केन्द्र और राज्य के साथ मिलकर आपका शहर भी विकास की ओर आगे बढ़े, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी और पार्षदों को जिताकर भाजपा की नगर सरकार बनाएं। 
Madhya Pradesh: CM's Jandarshan Yatra in Chhindwara and Satna, flowers kept showering on the convoy on the way
रास्ते में यात्रा का जगह-जगह सामाजिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
सीएम शिवराज ने छिंदवाड़ा पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनामी जगमोहन श्रीवास्तव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनदर्शन यात्रा की शुरुआत की। उनके साथ महापौर प्रत्याशी अनंत धुर्वे, चुनावी प्रभारी विनोद गोटिया, जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह एवं जितेन्द्र शाह सहित वरिष्ठ नेतागण साथ थे। मुख्यमंत्री का काफिला शहर के वार्ड क्र. 41 की प्रमुख गलियों से होते हुए राजपाल चौक पहुंचा। रास्ते में यात्रा का जगह-जगह सामाजिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आमजन अपने घरों से मुख्यमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा कर स्वागत कर रहे थे। 
 
Madhya Pradesh: CM's Jandarshan Yatra in Chhindwara and Satna, flowers kept showering on the convoy on the way
कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कामिनी शाह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस विधायक की बहन भाजपा में शामिल
छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कामिनी शाह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। कामिनी शाह अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह की बहन हैं और बड़ी आदिवासी नेता मानी जाती हैं। कामिनी शाह को जिला अध्यक्ष बंटी साहू ने सीएम से मिलाकर बीजेपी की सदस्यता दिलवाई सीएम ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाकर स्वागत किया। दरअसल कामनी शाह पूर्व में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं। मेयर पद की टिकट न मिलने से वह कांग्रेस संगठन से लगातार नाराज चल रही थीं। जिसके बाद सीएम के कार्यक्रम में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM's Jandarshan Yatra in Chhindwara and Satna, flowers kept showering on the convoy on the way
सीएम बोले कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में विकास कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
सतना में सीएम शिवराज ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जनता को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनदर्शन यात्रा की शुरुआत की। चौहान ने कहा कि विकास के रनवे पर उड़ान भरने के लिए सतना तैयार है। सतना बनाने का जो मेरा सपना है वह ग्रीन सिटी सतना, हाई टेक सिटी सतना, स्वच्छ और विकसित शहर हो, जो रोजगार देने में सक्षम हो।

चौहान ने कहा कि सतना के फ्लाई ओवर, मेडिकल कॉलेज, सीवेज सिस्टम, स्मार्ट सिटी सतना विकास की राह मे तेजी से चल पड़ा है। इसके लिए हमने 1 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। यह पैसा विकास के लिए सही ढंग से लग जाए, इसके लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार और सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताएं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तो कहते थे कि मेरे पास पैसा नहीं है और मै कहता हूं कि मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। सतना के विकास के लिए पैसे की कमी नही आने दूंगा। 
 
विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM's Jandarshan Yatra in Chhindwara and Satna, flowers kept showering on the convoy on the way
चौहान ने कहा कि सतना के फ्लाई ओवर, मेडिकल कॉलेज, सीवेज सिस्टम, स्मार्ट सिटी सतना विकास की राह मे तेजी से चल पड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के साथ सतना में सांसद गणेश सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन, प्रदेश शासन के मंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व महापौर ममता पाण्डे, विमला पाण्डे, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed