फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katni: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 11 Sep 2022 02:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 02:28 PM IST
सार

Katni: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम Katni: Rape of three-year-old girl, accused absconding from police custody, angry people jammed

विज्ञापन
Katni: Rape of three-year-old girl, accused absconding from police custody, angry people jammed
रेप के आरोपी के पुलिस गिरफ्त से भागने के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के कटनी में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में गुस्सा है। कटनी जिले में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, पर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी भाग गया। इससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

 
Katni: Rape of three-year-old girl, accused absconding from police custody, angry people jammed
लोगों ने पुलिस पर आरोपी को भगाने के आरोप भी लगाए। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार कटनी के कैमोर थाना इलाके में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया था। पर जब लोगों को पता चला कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग गया है तो लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम में शामिल लोगों का कहना है कि बच्ची से रेप की घटना दुखद है, उससे भी दुखद है कि पुलिस ने आरोपी को भगा दिया। 
 
Katni: Rape of three-year-old girl, accused absconding from police custody, angry people jammed
चक्का जाम के दौरान पुलिस प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे भी लगे। - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों की मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसे कठोर सजा दी जाए। साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पर लोगों ने उनकी भी नहीं सुनी और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 

पुलिस का कहना है कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी डायल 100 के वाहन चालक को चकमा देकर भाग गया है। जिसे पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है। साथ ही जांच करवा रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed