फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katni News: बाइक भिड़ंत में युवक घायल, एंबुलेंस नहीं आई तो जेसीबी में रखकर पहुंचाया अस्पताल

Mon, 12 Sep 2022 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

Katni News: बाइक भिड़ंत में युवक घायल, एंबुलेंस नहीं आई तो जेसीबी में रखकर पहुंचाया अस्पताल Katni News: Youth injured in bike collision, ambulance did not come, then taken to hospital by keeping it in JCB

विज्ञापन
Katni News: Youth injured in bike collision, kept in JCB and taken to hospital
कटनी में घायल को जेसीबी से अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के कटनी में एक अलग नजारा देखने को मिला। एक घायल को जेसीबी से अस्पताल पहुंचाया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

 
Katni News: Youth injured in bike collision, kept in JCB and taken to hospital
युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले के बरही क्षेत्र का है। दरअसल खितौली रोड स्थित बराती ढाबे के सामने दो बाइक आपस में भिड़ गई थीं। इसमें गैरतलाई का रहने वाला महेश बर्मन घायल हो गया। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। लोगों ने महेश को तड़पते देख एंबलेंस का इंतजाम करने की कोशिश की, दूसरे वाहर की व्यवस्था करने का प्रयास किया पर कोई व्यवस्था नहीं हुई। 
 
Katni News: Youth injured in bike collision, kept in JCB and taken to hospital
युवक को अस्पताल पहुंचाने में दो लोगों ने काफी मदद की। - फोटो : सोशल मीडिया
तभी वहां एक जेसीबी गुजर रही थी। लोगों ने उसे रोका। जेसीबी चालक पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने इंसानियत दिखाते हुए घायल युवक को जेसीबी के आगे हिस्से में रखकर अस्पताल पहुंचाया। जेसीबी के पंजे पर दो युवक भी साथ में खड़े थे जो लोगों को आगे से हटाने का काम कर रहे थे। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed