फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JP Nadda: जनसभा में बोले नड्डा-जिन्होंने कारगिल का अध्याय सिलेबस से हटाया, नवंबर में उनका चैप्टर क्लोज करना है

Fri, 30 Jun 2023 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 04:55 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा खरगोन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Jagat Prakash Nadda addressed public meeting in Khargone, targeted Congress
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग का आगाज हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने आप को मजबूत दिखाने के लिए रोज नए-नए तरह के पैतरे आजमा रहे हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा खरगोन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने निमाड़ में खासकर खरगोन में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं विजय लक्ष्मी साधौ की बहन को भाजपा की सदस्यता भी दिलवा दी है। 


 
Jagat Prakash Nadda addressed public meeting in Khargone, targeted Congress
सीएम शिवराज ने नड्डा का स्वागत किया। - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जेपी नड्डा ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया है। नड्डा ने कहा कि कमलनाथ के कार्यकाल में करगिल का चैप्टर ही बच्चों के सिलेबस से निकलवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि नवम्बर में अब आपको कमलनाथ को चैप्टर से बाहर करना है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर खरगोन में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। 
 
Jagat Prakash Nadda addressed public meeting in Khargone, targeted Congress
खरगोन में नड्डा ने रोड शो भी किया। - फोटो : सोशल मीडिया
खरगोन पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रोड शो किया। उनके रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। रोड शो के बाद जेपी नड्डा ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई तो उसने विकास की गंगा रोक दी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने संस्कृति और रीति नीति को बदल डाला। इसके लिए देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं। दोनों प्रो-एक्टिव सरकार हैं।  नड्डा ने कमलनाथ सरकार में हुए भष्ट्राचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने करगिल का चैप्टर प्रदेश के किताबों से निकाल दिया था। ये सेना का अपमान है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मोदीजी से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jagat Prakash Nadda addressed public meeting in Khargone, targeted Congress
जेपी नड्डा ने रोड शो में हिस्सा लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी पार्टियों में वंशवाद
नड्डा ने सपा, टीएमसी, आरजेडी समेत देश की तमाम पार्टियों का नाम लेकर वंशवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी में सिर्फ नेताओं के बच्चे ही आगे आ सकते हैं। पार्टी भी परिवार की पार्टी है। बाकि सब पैरोल पर हैं। एक तरफ कमलनाथ आपका मकान छीनता है, दूसरी तरफ शिवराज आपको डबल देता है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि लाडली लक्ष्मी योजना का पैसा खाते में मिलता है कि नहीं? नड्डा ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने योजना बंद कर दी थी। अब भावांतर में सबसे ज्यादा रेट मिल रहा है। 
विज्ञापन
Jagat Prakash Nadda addressed public meeting in Khargone, targeted Congress
सीएम शिवराज ने भी संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
खरगोन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने और नवग्रह कॉरिडोर
सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम शिवराज ने खरगोन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने और नवग्रह कॉरिडोर बनाने का एलान किया। उन्होंने कॉरिडोर के लिए 21 करोड़ की राशि भी मंजूर की। सीएम शिवराज ने कहा- मैं पिछले दिनों खरगोन में आया था। तब जनता ने कुछ मांगें रखी थी कि यहां मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए। कांग्रेस ने खरगोन के साथ अन्याय किया। आपने कहा था नवग्रह कॉरिडोर बनना चाहिए। आज मुझे खुशी हो रही है कि उसके लिए 21 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही सिरवेल महादेव मंदिर का भी एक कायाकल्प किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि में कपास पे मंडी टैक्स भी वापस करके आया हूं। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। प्रधानमंत्री के शासन के अद्भुत 9 साल पूरे हुए हैं। हमने खरगोन को मेडिकल कॉलेज दिया। भाजपा जो करती है वह करती है। खरगोन को सड़कों का जाल दिया। कांग्रेस के समय अंधेरा ही था। कांग्रेस शासन में खरगोन से इंदौर जाने में कितने घंटे लगते थे, अब कितने घंटे लगते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed