{"_id":"681e3a3b27778b4e950d2d22","slug":"colonel-sofiya-qureshi-jabalpur-connection-operation-sindoor-2025-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sophia Qureshi: जबलपुर से गहरा नाता रखती हैं ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sophia Qureshi: जबलपुर से गहरा नाता रखती हैं ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी, जानें
Fri, 09 May 2025 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 10:54 PM IST
सार
Colonel Sophia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी का जबलपुर से गहरा पारिवारिक नाता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग दी थी। उनके भाई की शादी जबलपुर में हुई थी और वे कई बार पारिवारिक कार्यक्रमों में जबलपुर आईं। उनके साहस और देशभक्ति पर परिवार को गर्व है।
विज्ञापन
सोफिया कुरैशी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान को दिए गए मुंहतोड़ जवाब 'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग देने वाली भारतीय सेना की अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी का जबलपुर से गहरा पारिवारिक संबंध है। कर्नल सोफिया के भाई नूर कुरैशी की शादी जबलपुर में हुई थी, और इस अवसर पर वे वर्ष 2011 में अपने परिवार के साथ बारात लेकर अधारताल इलाके में स्थित ससुराल आई थीं।
सोफिया कुरैशी की भाभी
- फोटो : अमर उजाला
कर्नल सोफिया कुरैशी कई बार पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेने जबलपुर आ चुकी हैं। उनकी भाभी उजमा कुरैशी और उनका परिवार इन दिनों वड़ोदरा से जबलपुर आए हुए हैं। उजमा कुरैशी ने बताया कि उन्हें अपनी ननद कर्नल सोफिया पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने बेगुनाहों के कत्लेआम का करारा जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें- Colonel Sophia Qureshi: 'ऑपरेशन सिंदूर’ को बताने वाली कर्नल सोफिया का एमपी से है खास रिश्ता, पिता भी थे कर्नल
ये भी पढ़ें- Colonel Sophia Qureshi: 'ऑपरेशन सिंदूर’ को बताने वाली कर्नल सोफिया का एमपी से है खास रिश्ता, पिता भी थे कर्नल
सोफिया कुरैशी
- फोटो : ANI
ब्रीफिंग के बाद किया भाई को फोन
कर्नल सोफिया ने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग देने के बाद अपने भाई नूर कुरैशी को फोन कर कहा था, "कैसा लगा धमाका, मिशन हुआ पूरा।" इस बातचीत ने परिवार को गौरव और भावुकता से भर दिया। उजमा कुरैशी बताती हैं कि सोफिया हमेशा से ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रही हैं। उनके दादा और पिता भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, और उसी प्रेरणा से उन्होंने भी इंडियन आर्मी जॉइन करने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें- 'ये तो सिंदूर है...अभी मंगलसूत्र बाकी है' एयर स्ट्राइक पर बाबा बागेश्वर बोले; जानें सबकुछ

- फोटो : Pti
भतीजियां भी बनना चाहतीं सोफिया जैसी
कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार में सेना को लेकर गहरी आस्था है। उनकी भतीजियां भी अब अपने रोल मॉडल कर्नल सोफिया से प्रेरित होकर आर्मी में अफसर बनने का सपना देख रही हैं। परिवार को यह विश्वास है कि सोफिया का साहस और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के सफल निष्पादन और प्रभावशाली ब्रीफिंग के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी की पूरे देश में चर्चा हो रही है, लेकिन जबलपुर के लिए यह एक गर्व की बात है कि इस ऑपरेशन से जुड़ीं शख्सियत का यहां से भावनात्मक रिश्ता जुड़ा हुआ है।