फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Colonel Sophia Qureshi: 'ऑपरेशन सिंदूर’ को बताने वाली कर्नल सोफिया का एमपी से है खास रिश्ता, पिता भी थे कर्नल

Wed, 07 May 2025 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 May 2025 07:59 PM IST
सार

Colonel Sophia Qureshi: एमपी से कैसे खास रिश्ता है, दादा-नाना यहां कब से रहते थे, भाई इतना भावुक क्यों हो गए और सोफिया के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग पर लोग क्या बोले? आइये जानते हैं सबकुछ इस खबर में।

विज्ञापन
Colonel Sofia, who narrated 'Operation Sindoor', has a special relationship with MP
सोफिया कुरैशी - फोटो : PTI

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर आतंक का समर्थन करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' पूरा करने के बाद भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग की। खास बात ये रही कि प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय सेना की दो महिला अधिकारी मौजूद रहीं। जिनकी चर्चा भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में हो रही है। हर कोई इन दोनों महिला अफसरों के बारे में विस्तार से जानना चाहता है कि इनका जन्म कहां हुआ, शिक्षा कहां ली, सेना में भर्ती कब हुईं। इन्हीं में से एक नाम है कर्नल सोफिया कुरैशी का। 

Colonel Sofia, who narrated 'Operation Sindoor', has a special relationship with MP
सोफिया के कर्नल पिता - फोटो : अमर उजाला

कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम चर्चा में आते ही मध्य प्रदेश का सीना गर्व से फूल गया। दरअसल, सोफिया कुरैशी का परिवार शुरू में छतरपुर जिले के नौगांव में रहा। सोफिया कुरैशी ने पहली से तीसरी कक्षा तक नौगांव के जीडीसी स्कूल से पढ़ाई की। सोफिया का जन्म 1976 में पुणे में हुआ था। जन्म के बाद इनके पिता परिवार को लेकर नौगांव में शिफ्ट हुए। सोफिया के पिता का पुश्तैनी मकान नौगांव में ही है।

पिता ताज कुरैशी भी थे सेना में कर्नल
सोफिया के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी भी सेना में कर्नल थे। जब पुणे से कर्नल ताज मोहम्मद कुरैशी का ट्रांसफर नौगांव हुआ तो वह यहां शिफ्ट हुए। इसके बाद ताज मोहम्मद कुरैशी का ट्रांसफर रांची और फिर बड़ौदा हुआ। बड़ौदा में आगे की पढ़ाई करके सोफिया कुरैशी ने सेना ज्वॉइन की। सोफिया कुरैशी की शादी सेना में कर्नल ताजुद्दीन से हुई है।

Colonel Sofia, who narrated 'Operation Sindoor', has a special relationship with MP
सोफिया का परिवार - फोटो : अमर उजाला

बहन को देख भावुक हुए भाई
नौगांव में सोफिया कुरैशी के बुआ रहती हैं। जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना की प्रेस ब्रीफिंग हुई और सोफिया कुरैशी ने पत्रकारों को संबोधित किया तो पूरे नौगांव के साथ ही छतरपुर में खुशी की लहर फैल गई। नौगांव की बेटी ने पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत की महिलाएं बहादुरी में सबसे आगे हैं। नौगांव में रहने वाले सोफिया कुरैशी के ममेरे भाई बंटी सुलेमान प्रेस वार्ता में अपनी बहन को देखकर काफी भावुक हो गए और उनका सीना गर्व से फूल गया। बता दें कि सोफिया कुरैशी की मां का नाम हलीमा बेगम हैं। वह यूपी हमीरपुर की रहने वाली हैं। नौगांव के समाजसेवी सनातन रावत भी सोफिया कुरैशी के परिवार को भलीभांति जानते हैं। जैसे उन्होंने सोफिया कुरैशी के बारे में सुना तो खुशी से उछल पड़े और बोले हमें गर्व है ऐसी बेटी पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Colonel Sofia, who narrated 'Operation Sindoor', has a special relationship with MP
सोफिया का परिवार - फोटो : अमर उजाला

पिता और दादा की तरह सोफिया ने भी पकड़ी सेना की राह
सोफिया के ममेरे भाई बंटी सुलेमान कहते हैं कि सोफिया और सायना दो बहनें हैं। सोफिया का जन्म 1976 में पुणे में हुआ था। उसके बाद वह नौगांव आ गईं। यहां हमारे नाना थे और सोफिया के दादा। वह नौगांव में ही सेना में भर्ती हुए थे। सुलेमान बताते हैं कि कैसे सोफिया के परिवार में वो तीसरी पीढ़ी है, जिन्होंने सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया। सोफिया के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी भी आर्मी में थे। सुलेमान कहते हैं  कि जिस घर में मैं बैठा हूं। इसी घर में उनकी परवरिश हुई। नौगांव के जीसीडी स्कूल में सोफिया ने पहली से तीसरी कक्षा तक की पढ़ाई की है। 

पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खंडवा में जश्न, अधिवक्ताओं ने किया शंखनाद और 51 नारियल अर्पित

विज्ञापन
Colonel Sofia, who narrated 'Operation Sindoor', has a special relationship with MP
सोफिया कुरैशी - फोटो : PTI

जिसे पीठ पर बैठाकर स्कूल ले जाता था, ऐसी बहन पर गर्व है
भाई बंटी सुलेमान गर्व करते हुए कहते हैं कि आज इतना फक्र को रहा है कि आतंकवादियों ने जिनके घर के चिराग बुझा दिए थे, भारतीय सेना और हमारी सरकार ने उसका बदला ले लिया और मेरी बहन भी उस ऑपरेशन का हिस्सा है। वह बचपन को याद करते हुए कहते हैं कि जब वो छोटी थी तो कई बार कहती थी कि भैय्या थक गए हैं, पीठ पर बिठा लो और मैं उसे स्कूल ले जाया करता था। आज उसी बहन ने मेरा सीना चौड़ा कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed