फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Raghuvanshi: आखिर क्यों गहराता गया सोनम पर पुलिस को शक, पांच बिंदुओं में समझें वो बातें जिसने कसा शिकंजा

Wed, 11 Jun 2025 10:56 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 10:56 AM IST
सार

सोनम रघुवंशी को पति राजा की हत्या की साजिश के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सोनम कई दिनों तक लापता रही, फिर अचानक सामने आई थी। पुलिस के शक की सुई सोनम पर शुरू से रही। जानें वो पांच कारण जिससे सोनम पर संदेह बढ़ता गया। 

विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi Case Five Key Points That Intensified Police Suspicion MP News in hindi
सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को आरोपी बनाया है। शादी के तुरंत बाद हनीमून पर गए इंदौर कपल की ये गुत्थी हर किसी को चौंका रही है। हम आपको बताते हैं, पांच वो कारण जिससे पुलिस को सोनम पर शक हुआ।


राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी रवाना हुए। 23 मई को उन्होंने मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला। पुलिस छानबीन के बाद 2 जून को राजा का शव सड़ी हालत में खाई में मिला था। पत्नी सोनम का कहीं पता नहीं चला। 9 जून को चौंकाने वाली खबर आई कि सोनम रघुवंशी गाजीपुर में मिल गई है। लेकिन पति राजा की हत्या का आरोप उस पर लग चुका था। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। अब सवाल उठता है कि सोनम पर पुलिस को किस आधार पर शक हुआ? आइए जानते हैं, वो पांच कारण जिससे पुलिस के शक की सुई सोनम की तरफ घूमी। 

 
Sonam Raghuvanshi Case Five Key Points That Intensified Police Suspicion MP News in hindi
सोनम और राजा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
1. राजा का शव मिलना पर सोनम लापता
2 जून को जब राजा का शव खाई में मिला था। पुलिस ने काफी तलाशा पर सोनम का पता नहीं चला। सोनम से जुड़ी कोई चीज भी राजा के आसपास नहीं थी। बात लूटपाट के लिए हत्या की लग रही थी, पर ऐसा होता तो सोनम का शव या उससे संघर्ष के दौरान कुछ तो सबूत ऐसा इशारा करते। सोनम से जुड़ी कोई चीज नहीं मिलना ही सोनम पर शक की शुरुआत थी। पुलिस ने छानबीन राजा के पास ही एक धारदार हथियार भी मिला। तब पुलिस का शक गहराया कि जब हथियार से पति की हत्या की गई लेकिन पत्नी से संघर्ष का कोई सबूत नहीं मिला। वोइसाडोंग में जहां शव मिला, वह जगह राजा-सोनम की तरफ से किराए पर ली गई स्कूटी की लोकेशन से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। यह फासला मामले में और शक बढ़ाने वाला बना। राजा के शव के पास से न उनका मोबाइल मिला, न पर्स, और न ही राजा की पहनी सोने की चेन और अंगूठी। सिर्फ उसकी स्मार्टवॉच ही कलाई पर बंधी मिली थी। सोनम के पिता ने भी आशंका जताई कि हथियार क्यों फेंक गए अपराधी और मेरी बेटी क्यों नहीं मिली। यदि हत्यारों को सोनम को मारना होता तो उसी हथियार का उपयोग करते। इससे पुलिस अफसरों को यह पता चल गया कि सोनम की हत्या नहीं हुई है। वह लापता है। उसके दोनों फोन सर्विलांस पर थे, लेकिन हत्या के बाद सोनम ने दोनो फोन का इस्तेमाल नहीं किया। इससे उसकी लोकेशन का पता चल सकता था।

ये भी पढ़ें- जिस दिन राजा को मरवाना चाहती थी सोनम, तब रखा था ये खास व्रत; हत्या से ऐन पहले किससे की बात

 
Sonam Raghuvanshi Case Five Key Points That Intensified Police Suspicion MP News in hindi
पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
2. कॉल डिटेल निकाली तो और बढ़ा शक
पुलिस ने सोनम के नहीं मिलने पर अलग एंगल से जांच की। सोनम की कॉल डिटेल निकाली गई। उससे पता चला कि सोनम शादी से पहले और बाद में घंटों तक राज कुशवाह नाम के एक शख्स से बात करती थी। मेघालय पुलिस ने इंदौर पुलिस की मदद ली। पुलिस ने राज के बारे में पता किया। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की प्लाईवुड की फर्म थी। राज यहां अकाउंट संभालता था। पुलिस को पता चला कि दो दिन पहले तक वह नौकरी पर आ रहा था, लेकिन फिर वह नहीं आया। राज की कॉल डिटेल खंगाली गई। इसमें पता चला कि इंदौर के कुछ लोग सोनम के आसपास हैं, और राज उनके संपर्क में है। सोनम और राज की घंटों हो रही बात से आशंका जताई गई कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है और फिर प्रेम प्रसंग वाला एंगल भी पुलिस ने खंगाला। 

ये भी पढ़ें- आखिर कौन है राज कुशवाहा, 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ, जो सोनम को करना पड़ा सरेंडर?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi Case Five Key Points That Intensified Police Suspicion MP News in hindi
सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
3. जाने के टिकट कराए, आने के नहीं
पुलिस ने जब सोनम और राजा के घरवालों से पूछताछ की तो और कई बातें ऐसी पता चलीं, जो सोनम पर शक गहराती गईं। राजा की मां ने पुलिस को बताया था कि राजा और सोनम के हनीमून पर जाने की बात पता चली थी। राजा ने इस बारे में बात की थी। जब मैंने मना किया तो उसने कहा कि सोनम ने टिकट करवा ली है। अब पैसे बर्बाद हो जाएंगे। इससे पता चला कि सोनम ने प्लानिंग के तहत गुवाहटी के लिए प्लेन के टिकट बुक कराए थे। पूलिस ने और पड़ताल की तो पता चला कि सोनम ने वापसी के कोई टिकट नहीं कराए थे। अमूमन जब कोई घूमने जाते हैं तो वापसी की प्लानिंग भी कर ही ली जाती है। पुलिस कड़ी दर कड़ी जोड़ती जा रही थी, ऊपर से टिकट न कराने की बात पर भी सोनम पर शक बढ़ गया। इस बीच पुलिस ने राज कुशवाह की कॉल डिटेल के आधार पर चार आरोपियों का पता लगा लिया। तीन को इंदौर से गिरफ्तार भी कर लिया गया। एक आरोपी को सागर से तो एक अन्य आरोपी को ललितपुर से गिऱफ्तार किया गया। 

ये भी पढ़ें- सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, आरोपियों ने बताई हत्या के पहले की खौफनाक सच्चाई

 
विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi Case Five Key Points That Intensified Police Suspicion MP News in hindi
सोनम और राज कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला
4. पर्यटक गाइड के खुलासे को पुलिस ने सोनम से जोड़ा
सोनम की तलाशी के दौरान पुलिस ने होमस्टे के आसपास लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे तलाशे। इसी दौरान एक स्थानीय गाइड के बयान ने पुलिस को बड़ा क्लू दे दिया। अल्बर्ट पैड नाम के गाइड ने दावा किया था कि जिस दिन यह जोड़ा लापता हुआ, उस दिन उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। मावलाखियात के गाइड अल्बर्ट पैड ने बताया था कि उन्होंने दंपती को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास नोंग्रियात से मावलाखियात तक 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। अल्बर्ट ने कहा था कि वह इंदौर के दंपती को पहचानते हैं, क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले उन्हें नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को किराये पर कर लिया था। उन्होंने बताया था कि चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही जानता हूं। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने शिपारा होमस्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए। अल्बर्ट ने दावा किया था कि जब मैं मावलाखियात पहुंचा, उनका स्कूटर वहां नहीं था। इंदौर के दंपती का किराये का स्कूटर मावलाखियात के पार्किंग स्थल से कई किलोमीटर दूर सोहरारिम में पाया गया और उसमें चाबी लगी हुई थीं। हिंदी भाषी होने और सोनम के पास देखे जाने पर पुलिस को शक हुआ कि ये लोग आपस में जान पहचान वाले हैं। सीसीटीवी वीडियो में भी एक लाल रंग की कार दिखी थी, जिसमें सवार लोग सोनम और राजा पर नजर रख रहे थे।

ये भी पढ़ें- राजा की शादी से पहले का 11 सेकंड का वीडियो हो रहा वायरल, बहुत खुश था परिवार

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed