राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को मेघालय पर्यटन विभाग ने सोहरा में स्थानीय लोगों के साथ एक शांति रैली निकाली। सैकड़ों लोगों ने राजा रघुवंशी की हत्या की निंदा की और शोक संतप्त परिवार के लिए अपनी एकजुटता दिखाई। इस दौरान लोगों हाथों में प्ले-कार्ड लिए हुए थे, जिसमें लिखा था कि सोहरा सुरक्षित है। गलत सूचना पर विश्वास नहीं करें। रैली में विधायक औऱ समाज के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
MP News: राजा हत्याकांड से बदनामी, सोहरा के लोगों ने निकाली शांति रैली, जगह को बताया सुरक्षित, जानें क्या बोले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/इंदौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:59 PM IST
सार
रैली निकाल रहे लोगों ने कहा कि राजा-सोनम मामले ने काफी परेशान कर दिया था। घटना के बाद काफी बदनामी झेलनी पड़ी। अब पुलिस जांच में साफ हो गया है कि सोहरा किसी पर्यटक के लिए असुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
