फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi: 11 seconds video before Raja's wedding is going viral, the family was very happy

Raja Raghuvanshi: राजा की शादी से पहले का 11 सेकंड का वीडियो हो रहा वायरल, बहुत खुश था परिवार

Mon, 09 Jun 2025 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 07:29 PM IST
सार

मेघालय हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पत्नी सोनम को पुलिस ने गाजीपुर से हिरासत में लिया। राजा का शव 150 फीट गहरी खाई से मिला था। अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। राजा का शादी से पहले का खुशी भरा वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi: 11 seconds video before Raja's wedding is going viral, the family was very happy
शादी से ऐनपहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें राजा बहुत खुश नजर आ रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। कई दिनों से लापता पत्नी सोनम को पुलिस ने गाजीपुर से हिरासत में ले लिया है। मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इधर सोशल मीडिया पर राजा रघुवंशी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हत्या के बाद नेपाल भागना चाहती थी सोनम, उम्र में पांच साल छोटा है प्रेमी राज
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय पहुंचे एक जोड़े के लापता होने का मामला काफी दिनों से चर्चा में था। 23 मई को जब यह जोड़ा लापता हुआ, तब माना जा रहा था कि मेघालय के सोहरा क्षेत्र में घने जंगलों और कम आबादी की वजह से पति-पत्नी की खोज-खबर नहीं मिल पा रही है। इसके बाद मामला उलझता चला गया। लापता युवक का शव दो जून (सोमवार) को 150 फीट गहरी खाई में मिला था। राजा का शव मिलने के बाद और उलझ गया था। उनका शव बुरी तरह सड़ चुका था और चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। परिजनों ने एक टैटू के जरिए शव की पहचान की। हालांकि, राजा के शव के आसपास खोजबीन पर भी सोनम का कुछ पता नहीं चला था। सोमवार को सोनम ने आत्मसमर्पण कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? डीसीपी बोले- हर सुराग था संकेत

राजा रघुवंशी की शादी से ठीक पहले का 11 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें राजा और उसके रिश्तेदार नजर आ रहे हैं। राजा की खुशी साफ नजर आ रही है। उसे क्या पता था कि ये खुशी ज्यादा नहीं रहने वाली। भावनाओं से भरे इस वीडियो को देखकर सभी राजा को याद कर रहे हैं। वीडियो में राजा की बहन, भाभी, मौसी भी नजर आ रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed