फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: सिख समाज के नगर कीर्तन में दिखे सेवा के कई रंग, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने संभाली बड़ी जिम्मेदारियां

Sat, 25 Nov 2023 06:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 25 Nov 2023 06:54 PM IST
सार

ट्रैफिक संभाला, सड़कें साफ की, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संदेश दिया। पूरे नगर कीर्तन के दौरान सेवा कार्य में लगे रहे समाजजन। 
 

विज्ञापन
sikh samaj nagar kirtan indore
विशाल नगर कीर्तन में सड़कें साफ करता बालक। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश गुरपूरब की खुशी में शनिवार को सुबह 11 बजे से विशाल नगर कीर्तन निकला। यह गुरद्वारा इमली साहिब, गुरु नानक चौक से शुरू हुआ। नगर कीर्तन गुरु नानक चौक से प्रारंभ होकर राजबाड़ा, शास्त्री ब्रिज, रीगल चौराहा, आर.एन.टी. मार्ग से पटेल ब्रिज, जवाहर मार्ग रोड़ से होकर गुरुद्वारा इमली साहिब पर शाम 6 बजे समाप्त हुआ। सिक्ख समाज के सभी शैक्षणिक, धार्मिक, सामाजिक व गुरु नानक नाम लेवा साध संगत ने इसमें भाग लिया। प्रकाश उत्सव के कार्यकमों की जानकारी देते हुए श्री गुरु सिंध सभा इंदौर के अध्यक्ष मनजीत सिंघ भाटिया ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां प्रकाश गुरुपर्व परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। इसी के तहत यह विशाल नगर कीर्तन भी निकला। नगर की सभी गुरु नानक नामलेवा संगतों द्वारा श्रद्धा, प्रेम तथा उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। 
sikh samaj nagar kirtan indore
विशाल नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
झलकियां
1. सेवा के लिए दूध, पोहे, मिठाई आदि का प्रशाद जगह जगह समाज जन के द्वारा वितरित किया गया। 
2. इसमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। सभी कार्यक्रम जीरो वेस्ट की तर्ज पर आयोजित किए गए। 
3. इस नगर कीर्तन में हजारों समाजजन साफ सफाई करते हुए चल रहे थे, छोटे बच्चों से लेकर तो बड़े बुजुर्ग तक सेवा में लगे हुए थे।

अब यहां विशेष कार्य़क्रम
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश गुरपुरब के 2 दिवसीय विशेष गुरमत दिवान 26 एवं 27 नवंबर 2023 तक सुबह-शाम के ऐतिहासिक गुरद्वारा इमली साहिब, गुरु नानक चौक एवं राजमोहल्ला स्थित गुरु तेग बहादुर स्टेडियम, खालसा कॉलेज में सजाए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed