फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबेडकर पर सियासत: BJP को घेरने कांग्रेस का बाबासाहेब के गांव में बड़ा इवेंट, एक प्लेन से आएंगे राहुल-प्रियंका

Mon, 27 Jan 2025 07:39 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 07:39 AM IST
सार

Rahul-Priyanka Gandhi in Indore: इंदौर के समीप महू में आज कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा है। वेटरनरी कॉलेज में सभा के लिए तीन अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। इसके साथ ही हेलिपेड भी तैयार किए हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीनों एक प्राइवेट प्लेन से सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Politics on Ambedkar: Congress to corner BJP with a big event in Mhow, Rahul-Priyanka will arrive
आज महू में कांग्रेस के दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
27 जनवरी यानी आज इंदौर के पास महू में कांग्रेस का बड़ा आयोजन है। वही महू जहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान के तहत यह आयोजन हो रहा है। इसमें अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजयसिंह सहित देश और प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेता आएंगे। 


बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली इंदौर के महू में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित जय बापू-जय भीम-जय संविधान रैली में दो लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। आयोजन में 7 मंत्री, 20 सांसद तथा लगभग 150 से भी ज्यादा विधायक शामिल होंगे। प्रदेश भर से आने वाले लोगों के पेट पूजा की भी व्यवस्था रखी गई है। कांग्रेस कमेटी प्रदेश आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए सुबह ओर शाम सवा - सवा लाख खाने के पैकेट तैयार करवा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी आयोजन को लेकर जिस तरह से तैयारी कर रही है, उसको देखते हुए अनुमानित एक करोड़ रुपए से अधिक का खर्च होगा।

गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर माफी की मांग
महू वेटरनरी कॉलेज मैदान पर होने वाली सभा के लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में खडे़ होकर बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया, वह निंदनीय है। देश की 150 करोड़ जनता का, दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और हर उस वर्ग का अपमान हुआ है, जो अंबेडकर को अपना भगवान मानती है, उन्हें पूजती है। कांग्रेस पार्टी अमित शाह को अंबेडकर के अपमान पर देश की जनता से माफी मांगनी होगी।

 
Politics on Ambedkar: Congress to corner BJP with a big event in Mhow, Rahul-Priyanka will arrive
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
राहुल, प्रियंका, खरगे तीनों एक ही प्लेन से इंदौर पहुंचेंगे
इंदौर के समीप महू में आज कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा है। वेटरनरी कॉलेज में सभा के लिए तीन अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। इसके साथ ही हेलिपेड भी तैयार किए हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीनों एक प्राइवेट प्लेन से सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से महू के लिए रवाना हो जाएंगे। वापसी के समय राहुल, प्रियंका, खरगे के साथ मध्य पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ के भी दिल्ली जाने की खबरें हैं। 

कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम समेत, कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इस आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से कई कांग्रेसी सांसद और विधायक भी महू आ रहे हैं। बड़े पैमाने पर होने जा रहे कांग्रेस के इस कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री, 8 से 10 मंत्री, लगभग 15 से ज्यादा सांसद और 150 से अधिक विधायक भी शामिल होंगे। इसी प्रकार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 31 सदस्य, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 
Politics on Ambedkar: Congress to corner BJP with a big event in Mhow, Rahul-Priyanka will arrive
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे - फोटो : ANI
एक लाख से अधिक भोजन पैकेट बनेंगे
कांग्रेस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इंदौर जिले के आसपास वाले जिलों से भी हजारों लोग शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोगों को लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की है। साथ ही इन लोगों के लिए भरपेट भोजन की व्यवस्था की है। कांग्रेस कमेटी ने सुबह के लिए सवा लाख ओर और शाम के लिए भी सवा लाख भोजन पैकेट का इंतजाम किया है। पैकेट में पूड़ी, आलू की सब्जी, सेव, पिंड खजूर की लौंजी आदि आइटम रहेंगे। 

कैसा रहेगा रूट
सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के महू का दौरा करेंगे। वह सुबह 11:10 बजे दिल्ली से विशेष उड़ान द्वारा इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से महू के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 से 3:30 तक "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर लौटकर 5:15 बजे दिल्ली के लिए विशेष उड़ान से रवाना होंगे। इस दौरे में संविधान और सामाजिक न्याय पर राहुल गांधी बात रखेंगे।

कई स्कूलों ने छुट्टी की, ट्रैफिक जाम से फंस सकती हैं बसें
इंदौर के कई बड़े स्कूलों ने सोमवार की क्लासेस ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दी हैं। एयरपोर्ट रोड और सुपर कॉरिडोर पर एक लाख से ज्यादा और महू में भी लाखों लोग और हजारों गाड़ियां आएंगी, बसों के रूट भी डायवर्ट किए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed