{"_id":"6367f643a6d94f233535c01e","slug":"palak-muchhal-wedding-palak-mithun-tied-in-marriage-thread-reception-in-indore-on-12th-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Palak Muchhal Wedding: पलक-मिथुन बंधे विवाह सूत्र में, 12 नवंबर को इंदौर में भी रिसेप्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palak Muchhal Wedding: पलक-मिथुन बंधे विवाह सूत्र में, 12 नवंबर को इंदौर में भी रिसेप्शन
Sun, 06 Nov 2022 11:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:34 PM IST
सार
Palak Muchhal Wedding: पलक-मिथुन बंधे विवाह सूत्र में, 12 नवंबर को इंदौर में भी रिसेप्शन Palak Muchhal Wedding: Palak-Mithun tied in marriage thread, reception in Indore on 12th November
विज्ञापन
पलक मुछाल और मिथुन हुए एक-दूजे के।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल और संगीतकार मिथुन शर्मा ने रविवार को फेरे लिए और विवाह सूत्र में बंध गए। वैवाहिक समारोह दोपहर में था और शाम को सहारा इंटरनेशनल होटल में पार्टी रखी गई। इसमें फिल्म और संगीत जगत के सितारे जुटे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मिथुन क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए। शेरवानी का स्टाइल राजस्थान में पहने जाने वाली लटकन पोशाख जैसा था, तो दुल्हन पलक ने मेहरून रंग की पोशख पहन रखी थी। स्टेज को भी क्रीम और लाल रंग के फूलों से सजाया गया था।
पलक की शादी में कई हस्तियां पहुंचीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। यह समारोह काफी सादगी भरे अंदाज में हुआ। शादी के बाद अब दोनों ने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हस्तियों के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी है। रिसेप्शन में मेहमान तो आठ बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे, लेकिन पलक रात 9 बजे स्टेज पर पहुंचीं। शादी में सिंगर शान, सोनू निगम, कैलाश खेर, सोनाली राठौर, रूपकुमार राठौर, रश्मि देसाई सहित कई फिल्म इंडस्ट्री के सितारे जुटे। इसके अलावा संगीतकार प्यारे लाल, कल्याणजी भाई भी शादी में मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- पलक को लगी हल्दी, मेहंदी के गाने पर किया डांस
ये भी पढ़ें- पलक को लगी हल्दी, मेहंदी के गाने पर किया डांस
पलक की शादी में पहुंचे मेहमान।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि संगीतकार प्यारेलाल मिथुन के चाचा हैं, जबकि कल्याणजी भाई के साथ पलक बचपन से स्टेज शो कर करती आ रही हैं। राज कुंद्रा भी रात को पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा गुजरे जमाने की अभिनेत्री शीबा खान भी अपने पति के साथ पार्टी में देर रात तक मौजूद रहीं। पलक के पिता और भाई पलश पार्टी में शामिल मेहमानों की अगवानी करते रहे। पार्टी में भारतीय व्यंजनों के अलावा कांटिनेंटल फूड भी परोसा गया।
ये भी पढ़ें- आशिकी-2 के बाद से करीब आ गए थे मिथुन और पलक
ये भी पढ़ें- आशिकी-2 के बाद से करीब आ गए थे मिथुन और पलक
विज्ञापन
विज्ञापन
पलक मुछाल, मिथुन
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद पलक ने अपनी और मिथुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। इस पोस्ट के साथ पलक ने एक रोमांटिक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'आज हम दो सदैव के लिए एक हुए।' फैंस के साथ सेलब्स भी इन तस्वीरों पर दोनों को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पलक के रिसेप्शन में पहुंचीं ये दिग्गज हस्तियां
ये भी पढ़ें- पलक के रिसेप्शन में पहुंचीं ये दिग्गज हस्तियां
विज्ञापन
पलक और मिथुन की जोड़ी शानदार लग रही थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में अगले सप्ताह आएंगे पलक-मिथुन
पलक और मिथुन अगले सप्ताह इंदौर आ रहे हैं। 12 नवंबर को इंदौर के सयाजी होटल में शादी की एक पार्टी आयोजित की जा रही है। इसमें 450 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह पार्टी शहर के एक बड़े होटल में दी जा रही है। मुबंई के रिसेप्शन में शहर के चुनिंदा परिचितों और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था।
ये भी पढ़ें- इंदौर में भी मनेगा पलक मुछाल की शादी का जश्न, होटल सयाजी में होगा रिसेप्शन
पलक और मिथुन अगले सप्ताह इंदौर आ रहे हैं। 12 नवंबर को इंदौर के सयाजी होटल में शादी की एक पार्टी आयोजित की जा रही है। इसमें 450 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह पार्टी शहर के एक बड़े होटल में दी जा रही है। मुबंई के रिसेप्शन में शहर के चुनिंदा परिचितों और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था।
ये भी पढ़ें- इंदौर में भी मनेगा पलक मुछाल की शादी का जश्न, होटल सयाजी में होगा रिसेप्शन
